Government Office Viral Dance Video: आज के सोशल मीडिया के दौर में कोई भी खबर मेनस्ट्रीम मीडिया की सुर्खियां बनने से पहले इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कार्यालय के कामकाजी समय के दौरान की मानी जा रही है, जिसने पूरे देश में सरकारी कर्मचारियों के अनुशासन और प्रोफेशनलिज्म पर सवाल खड़े कर दिए हैं
क्या हो रहो वायरल?
दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला डांस करती हुई नजर आती है, जबकि वहां मौजूद बाकी कर्मचारी उसका नृत्य देखते हुए आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में महिला ने हरी रंग की साड़ी पहनी है.
मुझे तो कोई सरकारी विभाग लगता है लेकिन इतना जबरदस्त मनोरंजन कहां मिलेगा 🤣🤣 pic.twitter.com/sdrxsANgwN
— Pradeep Kumar (@Pradeep39192398) July 12, 2026
वीडियो में पीछे दिवार पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर लगी हुई है, जिसके आधार पर इस वीडियो को किसी सरकारी दफ्तर का माना जा रहा है. वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने तो ये भी लिखा कि दिवार पर राष्ट्रपति की फोटो होते हुए भी कर्मचारियों को थोड़ी सी भी शर्म नहीं आ रही है.
आज कल सरकारी दफ्तरों में कही अश्लीलता तो कही मुजरा होते वीडियो वायरल होता रहता है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक महिला कर्मचारी साड़ी पहनकर फिल्मी गानों पर डांस कर रही हैं.
ऊपर राष्ट्रपति जी की फ़ोटो लगी हुई है लेकिन कर्मचारियों में जरा सा भी शर्म नहीं है.
अब इस… pic.twitter.com/tBJxtJooGI
— AYODHYA WALE ❣️ (@WaleAyodhy70737) July 12, 2026
बता दें कि इस वीडियो को एक एक्स यूजर ‘प्रदीप कुमार’ ने पोस्ट किया है. वहीं, इसको एक और एक्स यूजर ‘आयोध्या वाले’ ने भी पोस्ट किया है जिनके प्रोफाइल के अनुसार, वो इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील है.
आखिर किस सरकारी विभाग का है ये वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो का संबंध किस सरकारी विभाग से है और ये किस जगह का है, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है.
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
फिलहाल, संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़े: सोना, चांदी, जमीन, करोड़ों की FD; कितना विशाल है बाबा महाकाल का खजाना? हर महीने 11 करोड़ खर्च
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

