Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update: घने कोहरे के चलते दिल्ली में कम हुई विजिबिलिटी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल

Weather Update: राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. घने कोहरे की वजह से स्थिति ये है कि राजधानी में दृश्यता घट कर 150 मीटर तक रह गई. इसके साथ ही तापमान में भी लगातार कमी दर्ज हो रही है.

Weather UPdate

दिल्ली NCR में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन (फोटो ANI)

Weather Update: राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. आज सुबह से ही घने कोहरे ने दिल्ली को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले रखा था. वहीं राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. जिसकी वजह से विजीविलीटी काफी कम हो गई थी और लोगों के लिए पास की चीजों को देखना काफी मुश्किल हो रहा था. आज दिल्ली में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

राजधानी में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. जिसकी वजह से सुबह-सुबह बाहर जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो रही है. इससे पहले शहर में सोमवार सुबह पहली बार सीजन का घना कोहरा देखने को मिला था. स्थिति ये थी कि राजधानी में दृश्यता घट कर 150 मीटर तक रह गई. इसके साथ ही तापमान में भी लगातार कमी दर्ज हो रही है. ठंड ने धीरे-धीरे लोगों में ठिठुरन बढ़ा दी है. हालांकि, दिन में निकली धूप लोगों को अभी कुछ राहत दे रही है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाके धुंध और कोहरे की आगोश में दिखाई दिए.

यूपी के भी कई जिलों में छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रकोप देखने को मिला रहा है. मेरठ, कानपुर समेत कई शहरों में घने कोहरे और ठंडी हवाएं ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है. मेरठ में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आज सुबह-सुबह मेरठ में घना कोहरा देखने को मिला, इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी तेजी से चली रही हैं. वहीं कानपुर में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली. सुबह घना कोहरा देखा गया, जिसकी वजह से लोग ठंड से बचने के लिए आग से तापते हुए दिखे.

ये भी पढ़ें-  Haryana: हिसार में घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले की टक्कर, बाल-बाल बचे

घने कोहरे की वजह से अब हादसे की खबरें आना भी शुरु हो गई है. आज तड़के सुबह थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई. इस सड़क दुर्घटना में 10-15 लोग घायल हुए हैं. जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, एक युवक की खबर भी सामने आई है.

तीन दिन और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 दिन में ठिठुरन एवं कोहरा बढ़ने की संभावना है. वहीं, प्रदूषण बढ़ने के कारण जहरीली हवा से भी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है.राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बहुत खराब और गंभीर कैटेगरी में पहुंच गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital