देश

Bihar Nagar Nigam Election: प्रशासन के दावे फेल! मोबाइल की रोशनी में कटिहार में हो रही वोटिंग

Bihar Nagar Nikay chunav: बिहार के नगर निगम का चुनाव हो रहा है. इसी दौरान कटिहार (Katihar) जिले से एक तस्वीर निकलकर सामने आई है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, लाइट नहीं होने के चलते अंधेरे में मतदान हो रहा है. अंधेरे में वोट डालने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मोबाइल (Mobile) की लाइट जलाकर वोटिंग (Voting) की प्रकिया को किया जा रहा है. लाइट नहीं होने के चलते मतदामकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मामला मिरचाईबाड़ी के सामुदायिक केंद्र का है. जहां मोबाइल की रोशनी में वोट डाले जा रहे हैं.

वहीं, इस मामले के सामने आने पर केंद्र के पीठासीन पदाधिकारी प्रमोद कुमार भी ऐसे में मतदान करवाने में दिक्कत होने की बात कह रहे हैं. हालांकि केंद्र में मौजूद अधिकारी जल्द ही इस मतदान केंद्र में बिजली चालू करवाने की आश्वासन दे रहे हैं.

कटिहार जिले में कुल 213 मतदान केंद्र

कटिहार नगर निगम की बात करें तो इसमें 45 वार्ड के लिए कुल 213 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें दो लाख के करीब मतदाता है. इस चुनाव में 14 मेयर, 22 डिप्टी मेयर और 251 पार्षद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. वहीं, बरारी नगर पंचायत में कुल 11 वार्डों के लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां 10 लाख से ज्यादा मतदाता हैं.

ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड में हाफ टी-शर्ट में दिखे राहुल गांधी तो पत्रकार ने पूछ लिया सवाल, जानिए फिर क्या दिया जवाब

बिहार नगर निकाय के दूसरे चरण के चुनाव में 68 नगरपालिका के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग की जा रही है. 30 दिसंबर को इसकी मतगणना की जाएगी. इस चुनाव में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए तीन बार मतदान कर रहे हैं. बता दें कि इस चुनाव में पहली बार हर वोटर को सीधे अपने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का मौका दिया गया है. दूसरे चरण में राज्य के 23 जिलों में मतदान हो रहा है.  इन जिलों में 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतें शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

5 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

17 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

31 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

43 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

50 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago