Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VPJ ने मानसबल में वाई-20 युवा सम्मेलन का किया आयोजन, जी-20 सदस्यों की मदद से जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए वैश्विक मंच स्थापित करने का लिया संकल्प

Manasbal: मानसबल में आयोजित इस वाई-20 युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच विश्व स्तरीय नेतृत्व कौशल का विकास और पोषण करना था.

Y-20 Youth Conference

मानसबल में आयोजित वाई-20 युवा सम्मेलन

Manasbal: जम्मू और कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर कश्मीर घाटी के लोगों में काफी उत्साह देखा गया. घाटी के तमाम संगठनों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया. वहीं जी20 शिखर सम्मेलन के आगमन को शांति और विकास की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम बताते हुए स्वैच्छिक संगठन “वॉयस फॉर पीस एंड जस्टिस (वीपीजे) ने गांदरबल जिले के मानसबल में विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य रिसॉर्ट में वाई-20 युवा सम्मेलन आयोजित किया.

मानसबल में आयोजित इस वाई-20 युवा सम्मेलन का उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच विश्व स्तरीय नेतृत्व कौशल का विकास और पोषण करना था. जिससे कि उन्हें शांति, स्वास्थ्य, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने और उन पर विचार-विमर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.

इस सम्मेलन में प्रो फैयाज अहमद नीका, डीन एकेडमिक्स सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर (सीयूके) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों, स्थानीय युवा शिक्षाविदों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में होने वाली चर्चा में भाग लिया.

G20 शिखर सम्मेलन की को लेकर किया गया आयोजन

बता दें कि इस युवा सम्मेलन का आयोजन G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर किया गया था और बुजुर्ग, मध्यम आयु वर्ग के साथ-साथ कश्मीर की युवा पीढ़ी ने घाटी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक G-20 शिखर सम्मेलन का स्वागत किया है. इस वैश्विक बैठक के जरिए जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए अन्य विश्व स्तरीय अवसरों की उम्मीद जताई है. इसके अलावा यह भी आशा व्यक्त की कि जी-20 के सदस्य शांति के पैरोकार और राजदूत बनेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम वैश्विक नेतृत्व में भारत को जम्मू-कश्मीर को वैश्विक स्तर पर शांति, समृद्धि और सार्वभौमिक भाईचारे का आदर्श स्थान घोषित करने के लिए जी-20 अध्यक्ष पद का नेतृत्व करना चाहिए ताकि देश के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के नए रास्ते खुल सकें. जम्मू-कश्मीर के युवा वॉइस फॉर पीस एंड जस्टिस के अध्यक्ष फारूक गांदरबली ने कहा, “कश्मीर के युवा शांति और विकास में योगदान और भागीदार बनना चाहते हैं. कश्मीर में बहुत ऊर्जावान और उत्साही युवा हैं, जिनमें खेल, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और अन्य सभी क्षेत्रों में सेवा करते हुए जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की क्षमता है.”

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर खेल परिषद का ‘जन-भागीदारी’ अभियान समाज के लिए है खास, नशे से मुक्ति और स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

सम्मेलन में शामिल हुए तमात छात्र

इस सम्मेलन में सैकड़ों छात्रों, विद्वानों, डॉक्टरों, युवा इंजीनियरों, नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के दायरे पर प्रकाश डाला और कश्मीर हस्तकला, ​​कला और संस्कृति का एक अंतरराष्ट्रीय बाजार स्थापित करने के अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के लिए कश्मीर को विश्व पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया. वहीं लोकप्रिय गायक मोहम्मद असलम सदनारी की अध्यक्षता में पारंपरिक फोर्क गीत बैंड ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital