फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से ही उनकी एक झलक देखने के लिए देश-विदेश से राम भक्त पहुंच रहे हैं. तो वहीं देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanyam Swami) भी अचानक अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल राम मंदिर के कारण चुनाव नहीं जीतेगी, क्योंकि ये एक व्यापक पार्टी के रूप में उभर कर आई है. उन्होंने आगे कहा कि, राष्ट्र के लिए जो भाजपा ने सवाल उठाया है उससे पब्लिक खुश है. कुछ काम नहीं कर पाए हैं लेकिन जो उपलब्धियां गिनाएंगे, उसमें मुझे कोई संदेह नहीं है कि भाजपा चुनाव जीतेगी.
पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी ने कांग्रेस के उन नेताओं पर टिप्पणी की जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि, “भाजपा में कांग्रेस के लोग आ गए हैं. मैं उन्हें कैसे रोक सकता हूं. ये सब आ रहे हैं कि भाजपा उनको टिकट दे. उनको एमपी बना दे, लेकिन वे योगदान क्या करेंगे, मैं नहीं जानता.” इसी के साथ ही ज्ञानवापी मामले को लेकर कहा कि, वाराणसी में जो ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर के ऊपर बनी है, उसको हटाकर पूरा मंदिर बनाएंगे. अगर वह मस्जिद दूसरी जगह बनाना चाहते हैं तो उसके लिए मदद करेंगे. तो वहीं सुब्रमण्यम स्वामी प्रमोदवन स्थित कांची कामकोटि पीठ भी गए वहां संतों से मुलाकात की.
इस मौके पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्वामी ने कहा कि, मुझे भी बुलाया गया था लेकिन मैं नहीं आ पाया. इसी के साथ ही उन्होंने खुद को घर की मूली बताया व विपक्ष को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर बुलाए जाने पर कहा कि ,नहीं बुलाते तो यह लोग हंगामा करते. बुलाने के बाद भी जो नहीं गए उनका नाम पब्लिक में खराब हो गया. इसी के साथ ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर कहा कि,” सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं देना चाहिए था, क्योंकि वह ईसाई हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…
Greater Noida 5 Dead Case: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में 5 मौतों के पीछे क्या…