Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya News: “ज्ञानवापी मस्जिद को हटाकर पूरा मंदिर बनवाएंगे…चुनाव भाजपा ही जीतेगी”, अचानक अयोध्या पहुंचे स्वामी ने कही बड़ी बात

भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि ,” सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं देना चाहिए था, क्योंकि वह ईसाई हैं.”

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी में रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से ही उनकी एक झलक देखने के लिए देश-विदेश से राम भक्त पहुंच रहे हैं. तो वहीं देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं. इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanyam Swami) भी अचानक अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल राम मंदिर के कारण चुनाव नहीं जीतेगी, क्योंकि ये एक व्यापक पार्टी के रूप में उभर कर आई है. उन्होंने आगे कहा कि, राष्ट्र के लिए जो भाजपा ने सवाल उठाया है उससे पब्लिक खुश है. कुछ काम नहीं कर पाए हैं लेकिन जो उपलब्धियां गिनाएंगे, उसमें मुझे कोई संदेह नहीं है कि भाजपा चुनाव जीतेगी.

कांग्रेस को लेकर की ये टिप्पणी

पत्रकारों से बात करते हुए स्वामी ने कांग्रेस के उन नेताओं पर टिप्पणी की जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि, “भाजपा में कांग्रेस के लोग आ गए हैं. मैं उन्हें कैसे रोक सकता हूं. ये सब आ रहे हैं कि भाजपा उनको टिकट दे. उनको एमपी बना दे, लेकिन वे योगदान क्या करेंगे, मैं नहीं जानता.” इसी के साथ ही ज्ञानवापी मामले को लेकर कहा कि, वाराणसी में जो ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर के ऊपर बनी है, उसको हटाकर पूरा मंदिर बनाएंगे. अगर वह मस्जिद दूसरी जगह बनाना चाहते हैं तो उसके लिए मदद करेंगे. तो वहीं सुब्रमण्यम स्वामी प्रमोदवन स्थित कांची कामकोटि पीठ भी गए वहां संतों से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें-Saleem Iqbal Shervani: स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और कद्दावर नेता से अखिलेश को झटका, सलीम इकबाल शेरवानी ने दिया इस्तीफा

प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं आ पाया था

इस मौके पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्वामी ने कहा कि, मुझे भी बुलाया गया था लेकिन मैं नहीं आ पाया. इसी के साथ ही उन्होंने खुद को घर की मूली बताया व विपक्ष को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर बुलाए जाने पर कहा कि ,नहीं बुलाते तो यह लोग हंगामा करते. बुलाने के बाद भी जो नहीं गए उनका नाम पब्लिक में खराब हो गया. इसी के साथ ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को लेकर कहा कि,” सोनिया गांधी को निमंत्रण नहीं देना चाहिए था, क्योंकि वह ईसाई हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital