देश

Weather Update: देश के कई हिस्सों तेजी से बदल रहा मौसम, जानिए- आपके इलाके का हाल

Weather Update: अब देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तर पश्चिम भारत के इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है. वहीं कल कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), दिल्ली (Delhi), राजस्थान (Rajasthan) समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में आज यानी 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है. इसके अलावा दिल्ली में हल्का कोहरा भी रह सकता है. आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, 19-20 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल छा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Sansad Khel Mahakumbh: बीजेपी सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी का जताया आभार, बोले- आपके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में सुबह के समय कोहरा देखा जा सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, यहां सुबह कोहरा भी रह सकता है। वहीं कानपुर में तापमान 14 से 28  डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. संगम नगरी प्रयागराज में भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी. वाराणसी में तापमान 14 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. यहां भी दिन के समय चलने वाली तेज हवाएं थोड़ी सर्दी बढ़ा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi: निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हिमाचल ट्रिप से पहले हुआ था झगड़ा, रास्ते में ही उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद डिलीट किए सारे चैट

बारिश-बर्फ अपडेट

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, पूर्वी असम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा, देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है.

Dimple Yadav

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

9 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

12 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

22 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

24 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

41 minutes ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

57 minutes ago