देश

Weather Forecast: अगले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में रहेगा शीतलहर का प्रकोप, उत्तर भारत में कई इलाकों में लुढ़का पारा

Delhi-NCR Fog Alert Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने और पारा गिरने से ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को लगातार दिल्ली में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है. अगले 48 घंटों में दिल्ली का पारा निचे गिरकर 4 डिग्री पर आ सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान रविवार को 19 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सोमवार को 20 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. इसी तरह 26 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने का अनुमान लगाया गया है.

कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम

दिल्ली एनसीआर सहित यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो रही है. ऐसे में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुबह के समय बाहर निकलते समय खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Akasa Air: यूपी वालों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगी इस एयरलाइन की भी सुविधा, CM योगी ने किया उद्घाटन

शीतलहर और कोहरे से ऑरेंज अलर्ट जारी

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के रीजनल सेंटर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस के दिन यानी कि आज और अगले दिन शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है. 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट देखी जा सकती है. इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान कर सकता है.

पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन गंभीर कोल्ड वेव

मौसम विभाग कि माने तो 25 दिसंबर से हिमाचल, पंजाब, उत्तरप्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड वेव चलने को असार है. वहीं पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन गंभीर कोल्ड वेव चल सकती है. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों, केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की चेतावनी भी दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago