देश

Weather Update: दिल्ली में बिगड़ सकता है मौसम, आंधी-तूफान और बारिश से मिलेगी थोड़ी राहत, तापमान पहुंचेगा 40 के पार

Weather Update: देश में एक बार फिर भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया है. सुबह 6 बजे से ही धूप निकलना शुरू हो जाती है और दिन के समय तो लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. अभी हाल ही में कुछ दिन पहले मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा था. वहीं अब भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है.

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में लू की भी शुरुआत हो सकती है. राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान मंगलवार को 37.2 डिग्री रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा. यह सामान्य से 4 डिग्री कम है. हवा में नमी का स्तर 29 से 86 प्रतिशत दर्ज हुआ.

तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज तेजी से तापमान में इजाफा होगा. दिन के समय में तेज धूप निकलेगी और 25 से 35 किलोमीटिर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है. वहीं, 11 मई को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है.  12 और 13 मई को यह बढ़ते हुए 42 डिग्री पर पहुंच जाएगा. वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 से 23 डिग्री बना रहेगा. हालांकि पश्चिम विक्षोभ के चलते आज आंधी- तूफान आ सकता है, लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- विदेशों में भजेने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 कबूतरबाज गिरफ्तार

इन राज्यों में होगी भीषण गर्मी

बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भीषण गर्मी की शुरूआत होने वाली है. दिन के समय में तापमान 40 डिग्री के आसपास हो सकता है.

12 मई से शुरू होगा दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

स्काईमेट के अनुसार बारिश ने राजधानी से अभी दो दिनों का ब्रेक लिया है. अब 12 मई को एक दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, लेकिन यह सिस्टम कमजोर है. इसकी वजह से 12 और 13 मई को कुछ इलाकों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है. अब दिन के तापमान में तेजी से इजाफा होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

39 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

39 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago