देश

Weather Update: तेज आंधी और झमाझम बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, बंगाल के तट से आज टकरा सकता है मोचा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मई के महीने में देश के कई राज्यों में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है. वहीं आज 8 मई सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई और मौसम सुहावना हो गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में सोमवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने से बादल छटने लगेंगे और पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ेगा. अगले दो दिनों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

चक्रवाती तूफान मोचा के बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोचा (Cyclone Mocha) तेज होता जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान इसी सप्ताह बंगाल और ओडिशा के तट से टकरा सकता है. कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवात ‘मोचा’ बन रहा है. इस तूफान ने भयानक रूप ले लिया है और आगे बढ़ने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान इसी सप्ताह पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा.

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर की सीमा से लगे इलाके में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.

यह भी पढ़ें-  Karnataka Elections 2023: आज कर्नाटक में थम जाएगा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन गांधी परिवार झोंकेगा पूरी ताकत, राहुल-प्रियंका करेंगे बड़ा रोड शो

पश्चिमी हिमालय में मौजूद है पश्चिमी विक्षोभ 

स्काइमेट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है. ऐसे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में लू चलने की संभावना नहीं है. खास बात यह है कि तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. एजेंसी के मुताबिक, मई के तीसरे हफ्ते से तेज गर्मी की शुरुआत हो सकती है. इस दौरान प्री-मानसून का असर भी देखा जा सकता है और कभी-कभी बूंदाबांदी से बढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है.

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की संभावना है. अन्य क्षेत्रों जैसे मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़ मुक्तेश्वर, रामपुर, हापुड़, गलावती, संभल, कासगंज, हाथरस और मथुरा में भी बारिश होने का अनुमान है. हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी जारी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बेमौसम बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में भी हिमपात जारी है. चारधाम यात्रा यहीं से शुरू हुई है, लेकिन खराब मौसम के कारण बार-बार बाधित होती है. उत्तराखंड के अलावा केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक बारिश हो सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago