देश

Karnataka Elections 2023: आज कर्नाटक में थम जाएगा चुनाव प्रचार, अंतिम दिन गांधी परिवार झोंकेगा पूरी ताकत, राहुल-प्रियंका करेंगे बड़ा रोड शो

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर प्रदेश का सियासी पारा हाई हो चुका है. जनता को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से लगातार ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है. इस बीच दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए. हालांकि आज प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा, लेकिन कर्नाटक के लोगों को लुभाने के लिए आज गांधी परिवार पूरी ताकत झोंकते हुए दिखाई देगा. कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी रोड शो करती हुई नजर आएगीं.

सर्वे के मुताबिक, कर्नाटक चुनाव में अभी तक कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि प्रदेश की जनता बसवराज बोम्मई के काम से खुश नहीं है. इसलिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतरकर कमान संभाली और जनता से बीजेपी को जिताने की अपील की.

स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर हो रहा चुनाव ?

कर्नाटक चुनाव में अभी तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते दिखाई दिए हैं. दोनों पार्टियों की तरफ से चुनाव प्रचार में अलग-अलग मुद्दों पर जोर दिया है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान दिया है. शुरुआती दौर में इन स्थानीय मुद्दों की बागडोर स्थानीय नेताओं के हाथ में थी, जो अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी जैसे शीर्ष नेताओं के हाथ में आ गई है.

यह भी पढ़ें- Kerala Boat Tragedy: केरल में दर्दनाक हादसा, टूरिस्ट नाव पलटने से 21 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, PM मोदी ने जताया दुख

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में जनसभा को संबोधित कर बीजेपी पर कड़ा वार किया था. उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के वासी कड़ी मेहनत कर के अपना जीवन जी रहे हैं और इन्हें किसी के आर्शीवाद की जरूरत नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

43 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago