Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: नवंबर शुरू होने से पहले ही बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश और धुंध ने बढ़ाई सर्दी, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

इस साल सर्दी ने उम्मीद से पहले ही दस्तक दे दी है. नवंबर शुरू होने से पहले ही कई राज्यों में ठंडी हवाएं, धुंध और बारिश का असर दिखने लगा है. दिल्ली में स्मॉग और गिरते तापमान से लोगों को सर्द मौसम का अहसास हो रहा है.

Weather Update, Cold Weather, Winter Forecast

Weather Update: हर साल दिसंबर महीने के साथ मौसम बदलता था और ठंड धीरे-धीरे बढ़ना शरू हो जाती थी लेकिन इस साल लग रहा है कि सर्दी ने वक्त से पहले ही एंट्री ले ली है. इस बार नवंबर का महीना शुरू होने से पहले ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली है.

अक्टूबर खत्म होते-होते ही ठंडी हवाओं, बारिश और सुबह की धुंध ने लोगों को सर्द मौसम का अहसास कराना शुरू कर दिया है. वहीं इस बदलते मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का भी कहना है कि इस बार कंपकंपी वाली ठंड जल्दी महसूस हो सकती है.

दिल्ली में बढ़ा स्मॉग और ठंडी हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार का दिन बादलों और स्मॉग से ढका रहा. हवा में नमी और प्रदूषण के कारण पूरे दिन धूप मुश्किल से ही दिखी. तापमान भी सामान्य से नीचे रहा. वहीं दिन का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम लगभग 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी में इसी तरह का मौसम बना रहेगा. सुबह-सुबह हल्की ठंड और धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन में हल्के बादल और स्मॉग लोगों को परेशान कर सकते हैं.

पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश

देश के पूर्वी हिस्से में इस वक्त झमाझम बारिश का दौर जारी है. अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, बिहार और सिक्किम जैसे राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के लिए मध्यम से बहुत बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर में सर्दी की दस्तक, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

यूपी में बारिश के साथ गिरता तापमान

उत्तर प्रदेश में भी बारिश और ठंड का दोहरा असर देखने को मिल रहा है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आसपास के जिलों में गुरुवार को दिनभर तेज बारिश हुई. झांसी और बांदा में तापमान अचानक नीचे गिर गया. वहीं, गाजीपुर, मऊ, बलिया और देवरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 नवंबर के बाद आसमान धीरे-धीरे साफ हो जाएगा.

उत्तर-पश्चिम भारत में बर्फबारी के संकेत

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो 3 से 5 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है. यानी अगर आप पहाड़ों की सैर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो गर्म कपड़े जरूर साथ ले जाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read