Weather Update: अक्टूबर का आखिरी हफ्ता आते-आते मौसम ने पूरे देश में करवट ले ली है. जहां उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड अब खुलकर महसूस की जाने लगी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बादल भारी पड़ने को तैयार हैं.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर के लिए जो ताजा अपडेट जारी किया है, उसके मुताबिक देश के दक्षिणी हिस्सों में चक्रवाती असर के चलते कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
उत्तर भारत में सर्दी की दस्त
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अब सर्दी की शुरुआती दस्तक महसूस हो रही है. सुबह और देर शाम हल्की ठंडक के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है. हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हवा की गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में रहने की संभावना जताई गई है, इसलिए सुबह की वॉक या आउटडोर गतिविधियों के दौरान सतर्क रहना बेहतर रहेगा.
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मौसम पूरी तरह उलट गया है. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. समुद्र के ऊपर बन रहे चक्रवाती सिस्टम के कारण अगले 24 घंटे इन राज्यों के लिए चुनौती भरे साबित हो सकते हैं. कई इलाकों में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाके रेड जोन में, सांस लेना हुआ मुश्किल
पहाड़ों में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है. इससे वहां के पर्यटक स्थलों की खूबसूरती तो बढ़ी है, लेकिन इसके साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है.
यूपी और पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना भी जताई गई है. वहीं, पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय और नागालैंड में भी बिजली गिरने और बरसात की गतिविधियां बनी रहेंगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


