देश

Weather Update: भीषण गर्मी के टॉर्चर से हो जाएं सावधान, 42 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, जानें आज का मौसम का हाल

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है और आने वाले समय में तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावनाएं हैं. दिन के समय में लोगों को सूरज की तेज तपिश के साथ हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इसके साथ लू ने लोगों की समस्या को बढ़ा दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

देश के कई हिस्सों में तापमान अभी से 40 डिग्री के पार जा चुका है. IMD ने पहले ही दिल्ली में भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी जारी कर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीटवेव की शुरुआत हो चुकी है, जो अगले दो दिनों तक चलने की संभावना है. वहीं बिहार में 15 से 17 के बीच हीटवेव की शुरुआत होगी.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 39 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. वहीं दिन के समय में बादल छाय रह सकते हैं, लेकिन सुबह का तापमान 21 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी से लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है. गर्मी में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और गले में जलन का अनुभव हो सकता है. लोगों के लिए बेहतर यही रहेगा कि दिन के समय बाहर ज्यादा न निकलें और दिन के समय पानी पीते रहें.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं एनसीआर क्षेत्र की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-  PBKS vs GT: शुभमन गिल की फिफ्टी, राहुल तेवतिया का फिनिशिंग टच, गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

अभी नहीं होगी बारिश

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि लगातार जारी है. पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिल्ली एनसीआर में लगभग खत्म हो गया है. यही वजह है कि आने कुछ दिनों तक बारिश देखने को नहीं मिलेगी और गर्मी का सितम जारी रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

28 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

37 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

39 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

49 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

1 hour ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

2 hours ago