Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: मॉनसून की विदाई का दौर शुरू, कुछ राज्यों में राहत की उम्मीद, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

मॉनसून अब धीरे-धीरे भारत से पीछे हट रहा है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि उत्तराखंड में हल्की बौछारों के साथ मौसम शुष्क रहेगा. अगले कुछ दिनों में अधिकांश इलाकों से मॉनसून पूरी तरह से विदा होगा.

weather update, delhi ncr mausam, imd alert, weather forecast

Weather Update: भारत में मानसून अब धीरे-धीरे पीछे हटने लगा है. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से लौट चुका है. अगले दो-तीन दिनों में बाकी इलाकों से भी मानसून की विदाई की संभावना है.

दिल्ली-NCR में गर्मी की हल्की लहर

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. शाम और रात के समय हवा की गति पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रहने की संभावना है, जिससे हल्की गर्मी और उमस महसूस हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर को भी राजधानी में यही स्थिति बनी रहेगी. हालांकि 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ रही है. लेकिन 26 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम हल्का सा बदल सकता है.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली में बड़ी लूट- बाइक सवार बदमाश 1 करोड़ के सोना-चांदी से भरा बैग लेकर फरार, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी

उत्तराखंड में शुष्क मौसम और हल्की बौछारें

उत्तराखंड में मानसून के रुकते ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. देहरादून में दिन उमस भरी गर्मी वाला रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में मानसून की गति धीमी पड़ गई है, जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बौछार होने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital