Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Weather Update: मतदान के दिन बढ़ा तापमान, सता रही तेज धूप, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है.

Lok Sabha Election-2024

तेज धूप के बीच वोट देते मतदाता (फोटो-सोशल मीडिया)

Weather Update: आज देश के 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. इसी बीच सूर्य देव की तपन भी तेज हो गई है. कोई छाता लेकर तो कोई मुंह में कपड़ा लपेटकर मतदान केंद्र पहुंच रहा है. तेज धूप के कारण काफी लोगों ने सुबह ही वोट डाल दिया तो कुछ शाम का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि शाम 6 बजे तक वोटिंग बंद हो जाएगी. इसी बीच मौसम विभान ने Delhi- NCR से लेकर देश के तमाम हिस्सों के लिए गर्मी के साथ ही बारिश का भी अलर्ट जारी किया है.

IMD के मुताबिक, शुक्रवार यानी की आज दिल्ली- NCR का तापमान 40 के पार जा सकता है. वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों ने शाम के वक्त कुछ इलाकों में हल्की बारिश की होने की संभावना जताई है. तो इसी के साथ ही आने वाले पांच दिनों के लिए पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कर्नाटक के कई हिस्से ऐसे हैं जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि उच्च आर्द्रता के चलते केरल से लेकर तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, असम, पुडुचेरी, गोवा और मेघालय में लोग परेशान हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-तेलंगाना में 12वीं का रिजल्ट आने के बाद 7 स्टूडेंट ने की आत्महत्या, मृतकों में 6 लड़कियां शामिल, शिक्षा सचिव ने की ये अपील

यहां हल्की बारिश की सम्भावना

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश होने और तेज हवाओं के चलने की सम्भावना जताई है जिससे लोगों को गर्म मौसम में थोड़ी राहत मिलेगी. बता दें कि 15 अप्रैल को ओडिशा और 17 अप्रैल से पश्चिम बंगाल में हीट वेव से लोग हलकान हैं. वहीं गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड में भी लू चलने की सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital