देश

Weather Update: शिमला में बर्फबारी, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Cold Wave Alert: देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर (Cold Wave in Delhi) का प्रकोप एक बार फिर वापस देखने को मिल रहा है. तीन-चार दिनों में ठंड में कमी आई थी जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही थी. अब एक बार फिर से पारा नीचे की ओर जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान काफी नीचे गिर सकता है और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. ठंड का कहर देखते हुए राजधानी दिल्ली में बेघर हुए लोगों के लिए रैन बसेरे फिर से खोल दिए गए हैं. इन रैन बसेरों में लोगों के रात में सोने का इंतजाम भी किया जा रहा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में धूप नहीं निकलेगा. अधिकतर इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शनिवार को 8 डिग्री तक जा सकता है. रविवार और सोमवार को तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है. शनिवार सुबह से ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही  है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा भी छाया हुआ है.

पहाड़ों की बर्फबारी बदलेगी मौसम

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी (Snowfall) हुई है. शिमला के अलावा चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और किन्नौर में भी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. बर्फबारी होने से हिमाचल में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. जबकि 400 से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं.  शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में शुक्रवार तड़के सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें- स्पाइसजेट बम धमकी: ब्रिटिश एयरवेज के ट्रेनी टिकटिंग एजेंट ने दोस्तों की ‘गर्लफ्रेंड्स’ की रवानगी टालने के लिए किया फोन

वहीं दिल्ली के सफदरजंग में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया. बता दें कि 8 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री पहुंच गया था जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान माना जा रहा है. दिल्ली में ठंड और कोहरे के अलावा खराब हवा से लोग काफी परेशान है.

Dimple Yadav

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago