Bharat Express DD Free Dish

‘जाते-जाते तांडव मचाएगा मॉनसून..!’ 21 राज्यों में 80 की स्पीड से आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD ने 2 सितंबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट जारी

Weather Update Today 2 september: देश से मॉनसून की रुखसती (विदाई) का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इंद्रदेव का रौद्र रूप और ज्यादा भयानक होता जा रहा है! मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर को पूरे देश के लिए आफत की घंटी बजा दी है. दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड समेत देश के 21 राज्यों में आंधी, भयंकर बारिश और बिजली गिरने का महा-अलर्ट जारी किया गया है.

बंगाल की खाड़ी में बने भयंकर मौसमी चक्र की वजह से अगले 48 घंटों में कई इलाकों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं. साफ है कि जाते-जाते मॉनसून देश भर में राहत कम और तबाही का खौफ ज्यादा देकर जाने वाला है.

दिल्ली में सड़कों पर जलभराव की आफत(Weather Update Today 2 september )

राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में 2 सितंबर का दिन भारी उथल-पुथल भरा रहने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में बादलों की भारी गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होगी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान लुढ़ककर 31 डिग्री तक आ जाएगा.

तेज हवाओं के चलते पेड़ गिरने और जलभराव से ट्रैफिक ठप होने की पूरी आशंका है, जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

UP के 23 जिलों पर मंडराया दोहरा खतरा

उत्तर प्रदेश में मॉनसून का मिजाज सबसे ज्यादा खतरनाक बना हुआ है. मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ से लेकर प्रयागराज और गोरखपुर तक यूपी के 23 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ठोंका गया है. लखनऊ में पारा 30 डिग्री के आसपास रहेगा. तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका ने सबसे ज्यादा चिंता खेतों में खड़ी फसलों को लेकर बढ़ा दी है. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और सड़क संपर्क भी प्रभावित हो सकता है.

बिहार में 60 की स्पीड से चलेंगी आंधी(Aaj ka Mausam)

बिहार में भी मॉनसून का मिजाज पूरी तरह बेकाबू होता दिख रहा है. मौसम विभाग ने पटना, सिवान, गया, बक्सर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया समेत करीब 18 जिलों में भारी बारिश के साथ 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी है. पटना में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन ने लोगों को खेतों और खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे रुकने से साफ मना किया है.

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बना ‘काल'(Weather Alert Today)

इस बार मॉनसून ने अपनी चाल से सबको हैरान कर दिया है. बंगाल की खाड़ी से उठे नए मौसमी डिस्टर्बेंस की वजह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी मौसम पलट चुका है. एमपी और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अचानक तेज आंधी के साथ मूसलाधार पानी गिरने की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों-असम, त्रिपुरा और दक्षिण भारत के आंध्र-तेलंगाना में भी पूरे हफ्ते भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.

यह भी पढ़ें: गंडक-गंगा उफान पर, मंडराया भारी बारिश और बाढ़ का खतरा; जानिए यूपी के कौन से 16 शहर रेड जोन में?

पहाड़ों में लैंडस्लाइड की नई मुसीबत

मैदानी इलाकों में आंधी-पानी का यह तांडव तो झेलना ही पड़ेगा, लेकिन पहाड़ी राज्यों-उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थिति और भी ज्यादा संवेदनशील हो गई है. लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों के खिसकने यानी भूस्खलन (Landslide) और बादल फटने जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ गया है.

मौसम विशेषज्ञों ने साफ (Weather Update Today 2 september ) कर दिया है कि आसमान में सिर्फ बादल देखकर बाहर निकलना भारी पड़ सकता है, क्योंकि इस बार की बारिश के साथ आने वाली 80 किमी प्रति घंटे की आंधी बड़े-बड़े ढांचों को नुकसान पहुंचा सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read