देश

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं, इन जगहों पर होगी बारिश

Weather Update: मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है. दिन के समय में तेज तपिश लोगों की पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते 4 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (rainfall) और बर्फबारी (snowfall) होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज यानी 03 मार्च और कल (शनिवार) को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी.

इसके बाद भी हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी रह सकता है. 4 मार्च से महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड और पंजाब में भी हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली का बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 3 और 4 मार्च को दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है. देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं. हालांकि आज और अगले कुछ दिन तक तेज हवाएं चलने के आसार है. आने वाले 2 से 3 दिनों तक तेज हवाओं के चलने की वजह से गिरावट दर्ज की सकती है.

यह भी पढ़ें-     Delhi: सुल्तानपुरी के पास झुग्गी-झोपड़ियों में लगी भीषण आग, रोबोट के इस्तेमाल से पाया गया काबू

उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) को तेज हवाएं चल सकती हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिन के समय में भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं. अगर गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी आज तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में होगी बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखी जा सकती है. वहीं महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश,  गुजरात में भी बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं. मध्य भारत के हिस्सों में भी अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 minute ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

25 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

38 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago