Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली आए बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी: पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानें क्‍या वादा किया

Suvendu Meets Amit Shah: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. कहा- बंगाल में लाएंगे सुशासन और डबल इंजन सरकार से कराएंगे विकास.

Suvendu Meets Amit Shah

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की. मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद सुवेंदु अधिकारी की इन दोनों शीर्ष नेताओं से यह पहली आधिकारिक मुलाकात थी. मुलाकातों के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बंगाल की नई सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम करेगी और राज्य को विकास के एक नए युग में ले जाएगी.

अमित शाह से मिले और सुरक्षा-सुशासन का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर शेयर कीं. उन्होंने गृह मंत्री का आभार जताते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आपके मजबूत नेतृत्व में बंगाल की नई सरकार सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल को एक ‘विकसित बंगाल’ बनाएंगे और जनता के कल्याण के लिए लगातार मेहनत करेंगे.

पीएम मोदी से चर्चा: बंगाल की प्रगति केंद्र की प्राथमिकता

इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के भविष्य को लेकर लंबी चर्चा की. सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के विकास को केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

पीएम मोदी ने राज्य को आर्थिक सुस्ती से बाहर निकालने, नए उद्योग लगाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए हर संभव केंद्रीय मदद और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया है. सुवेंदु ने कहा कि केंद्र सरकार के आशीर्वाद और बंगाल की जनता के भरोसे के साथ अब राज्य में ‘डबल इंजन’ की रफ्तार से विकास होगा और पारदर्शी शासन की शुरुआत होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital