Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

West Bengal Panchayat Election 2023: बूथ कैप्चरिंग से लेकर बमबारी तक…बंगाल पंचायत चुनाव में जमकर हुआ बवला, चली गई 12 लोगों की जान

पश्चिम बंगाल में आज यानी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव है. मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है. बताया गया कि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी.

मतदान केंद्र पर तोड़फोड़, बैलट पेपर में लगाई आग

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

पश्चिम बंगाल में आज यानी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव है. मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू शाम 5 बजे तक चली. मतदान के बीच राज्य में जगह-जगह हिंसा देखने को मिली. बंगाल में इस चुनाव को लेकर नामांकन से अब तक कई बार हिंसा हो चुकी है. इसको देखते हुए 1.30 लाख से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. हिंसा के कारण भी बंगाल का पंचायत चुनाव देशभर में चर्चा का विषय रहा. पंचायत चुनाव को लेकर हुई हिंसा में अभी तक 18 लोगों की जान जा चुकी है. खबर है कि मुर्शिदाबाद और कूचबिहार में सबसे ज्यादा हिंसा हुई. कई जगहों से फायरिंग, आगजनी, टकराव और बूथ कैप्चरिंग की खबर भी सामने आई.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital