देश

क्या है Omicron का नया Variant BF.7 जिसने चीन में मचाई तबाही, भारत में भी मिले 4 केस, पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Corona Virus: चीन में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. ओमिक्रॉन (Omicron) के नए सब वैरिंएट BF.7 वेरिएंट ने आफत मचा रखी है. चीन में हालत इतने खराब हो रहे हैं कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं. चीन में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप ने भारत की चिंता बढ़ा दी है. अब इस वैरिएंट (BF.7) की एंट्री भारत में भी हो चुकी है. भारत में अभी तक ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF.7 से संक्रमित चार केसों की पुष्टि हो चुकी है. कोरोना वायरस के नए खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोरोना से संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे.

भारत में कल (बुधवार) को कोरोना से सतर्कता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय मनसुख मांडविया ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए थे. जिसके बाद नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की भी सलाह दी थी.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी की है जारी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि सभी राज्य कोरोना से संक्रमित मरीजों की ज्यादा से ज्यादा जीनोम सिक्वेंसिंग कराएं, जिससे वेरिएंट का पता चल सके. इसके अलावा एयरपोर्ट्स पर भी विदेश से आने वाले यात्रियों की रेंडम जांच के आदेश दिए गए हैं. कोरोना वायरस के नए मामलों की  गुजरात में दो और ओडिशा में एक मरीज में BF.7 वेरिएंट की पुष्टि हुई है. गुजरात में जिस 61 साल की एनआरआई (NRI) महिला की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है. उस महिला को वैक्सीन की तीन डोज लगी हुई थीं.

क्या हैं ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7

चीन में ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट BF.7 कहर बरपा रहा है. जब से कोविड-19 शुरू हुआ है, तभी से इसके कई सब वैरिएंट विकसित हुए है. इसी में से एक सब वैरिएंट BF.7 है जो बहुत तेजी से संक्रमण फैलाने में सक्षम है. इस वैरिएंट की वजह से चीन में कार्यालय और सार्वजनिक स्थान सुनसान पड़ गए हैं. वहीं, अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update: लद्दाख में पारा -20 डिग्री पहुंचा, उत्तर भारत में भी सितम ढा रही सर्दी, यूपी में बदला स्कूल खुलने का समय

ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF.7 के लक्षण

इस वेरिएंट के लक्षण ओमीक्रोन के दूसरे सब वेरिएंट की तरह ही हैं. इससे संक्रमित व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, थकान, उल्टी और दस्त के लक्षण हो सकते हैं. यह सब-वेरिएंट कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. जिन्होंने वक्सीन ली हुई है. वैज्ञानिकों को आशंका है कि BF.7 सब-वेरिएंट का रिप्रोडक्शन नंबर यानी R 10 से 18.6 है. इसका मतलब यह है कि BF.7 से संक्रमित व्यक्ति 10 से 18.6 लोगों को कोरोना संक्रमित कर सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

7 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

31 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

36 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

57 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago