Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Excise Policy: “शराब नीति की ड्राफ्टिंग में आपका क्या रोल था?” रिमांड में पहुंचे संजय सिंह से ईडी ने पूछे कई सवाल

दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में ईडी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से ही लगातार पूछताछ कर रही है. संजय सिंह पांच दिनों की ED की रिमांड पर हैं.

आप सांसद संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह

दिल्ली नई शराब नीति घोटाला मामले में ईडी संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद से ही लगातार पूछताछ कर रही है. संजय सिंह पांच दिनों की ED की रिमांड पर हैं. गुरुवार (4 अक्टूबर) को रिमांड से पहले ईडी ने आप सांसद संजय सिंह से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए. इस दौरान ईडी ने संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी से भी पूछताछ की.

ईडी ने सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की

बताया जा रहा है कि संजय सिंह को ईडी के करीब 100 सवालों के जवाब देने हैं. ईडी ने सर्वेश मिश्रा और संजय सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की. ईडी की स्पेशल टीम में वो अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने दिल्ली शराब नीति घोटाले की जांच की है. इसके अलावा सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा का बयान लिया था. संजय सिंह ईडी से लगातार बेकसूर होने की बात कर रहे हैं.

ईडी को संजय सिंह से जुड़े तीन नामों के बारे में पता चला है

ईडी को शराब घोटाला मामले में संजय सिंह से जुड़े तीन नामों के बारे में पता चला है. इसमें सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी के अलावा तीसरा शख्स वो है जिसने डिलीवरी मैन बनकर संजय सिंह के घर पर कैश को सर्वेश तक पहुंचाया था. ई़डी लगातार सबूतों को इकट्ठा कर रही है. जिसके जरिए संजय सिंह को सजा दिलाई जा सके.

यह भी पढ़ें- ED Raid: अंडरवर्ल्ड के पैसे से चल रहा बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस? ईडी ने महादेव बेटिंग मामले में की छापेमारी, ये बड़े एक्टर्स रडार पर…

संजय सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे- ईडी

ईडी ने अब तक संजय सिंह से दो राउंड में पूछताछ कर चुकी है. इनमें ज्यादातर सवाल वो हैं, जिन्हें सर्वेश मिश्रा से पूछताछ के बाद शामिल किया गया है. ईडी का आरोप है कि संजय सिंह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

ये है मामला…

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की तरफ से जो चार्जशीट दाखिल की गई है, उसमें दिनेश अरोड़ा को आरोपी बताया गया है, लेकिन अब दिनेश सरकारी गवाह बन चुका है. उसने बताया है कि संजय सिंह के कहने पर उसने आम आदमी पार्टी के लिए फंड इकट्ठा किया था. जिसे चेक के जरिए मनीष सिसोदिया को दिया था. ईडी का दावा है कि शराब नीति के जरिए कुछ व्यापारियों को फंड के बदले फायदा पहुंचाने की बात कही गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital