Urdu Conclave 2026

मुलाकातों के दौर में कयासों का बाजार: बिहार इलेक्शन, उपराष्ट्रपति चुनाव या घाटी का स्टेटहुड; 15 अगस्त को क्या होगा?

Independence Day 15th August 2025: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त आने वाला है. इससे ठीक पहले मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार इलेक्शन, उपराष्ट्रपति चुनाव या घाटी का स्टेटहुड पर कोई फैसला हो सकता है.

Independence Day 15th August 2025 PM Modi Amit Shah Omar Abdullah

कयासों की खबर

Independence Day 15th August 2025: 15 अगस्त आने से पहले देश में बड़ी सियासी मुलाकातों और बयानों से कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है. बीते कुछ दिनों से राजनीतिक महकमे में बड़ी-बड़ी मीटिंग चल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई. इसके बाद दोनों नेताओं की राष्ट्रपति के साथ भी एक मुलाकात हुई. दूसरी ओर उमर अब्दुल्ला ने गुजरात में पीएम मोदी की जमकर तारीख की है. प्रधानमंत्री ने भी उनकी सराहना की है. ऐसे में ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि 12 से 15 अगस्त के बीच कुछ बड़ा हो सकता है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है.

पीएम मोदी और शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.

उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हाल ही में गुजरात के दौरे पर थे. उन्होंने केवड़िया साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ लगाई और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. पीएम मोदी ने उमर अब्दुल्ला की इस पहल की तारीफ की और उनकी पोस्ट को रिपोस्ट किया.

शिया अध्यक्ष की अमित शाह से मुलाकात

ऑल जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन के अध्यक्ष इमरान रजा अंसारी ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें: ड्रैगन का नया ‘वॉटर बम’: भारत-बांग्लादेश के लिए कितना खतरनाक? ब्रह्मपुत्र में सबसे बड़ा बांध बनाएगा चीन

क्या 15th August को हो सकता है बड़ा बदलाव?

इन घटनाक्रमों को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कुछ बड़ा हो सकता है. हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में कुछ नहीं होने वाला है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस मानसून सत्र में कुछ सकारात्मक होगा. मतलब साफ है कि 15 अगस्त को कोई बड़ा ऐलान हो जाए इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ‘टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा’, ट्रंप की भारत को नई धमकी; इस बार किस बात पर भड़के?

कयासों के बाजार में और क्या?

जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार और स्थानीय नेताओं के बीच लगातार बातचीत हो रही है. पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में कई बड़े बदलाव हुए हैं, और अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी कुछ सकारात्मक होगा. हालांकि, चर्चा ये भी हो रहा है कि मुलाकातों का दौर उपराष्ट्रपति चुनाव और बिहार चुनाव के बीच वोटर लिस्ट को लेकर भी हो सकती है. हालांकि, इस तमाम कयासों से पर्दा आधिकारिक ऐलान के बाद ही होगा. हां पर एक बात साफ है कि अगर इन तीनों चीजों में से कोई भी बात है तो 15 अगस्त (Independence Day 15th August) तक ऐलान हो जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read