Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लगी ठंड तो AC कोच में ही जला लिया अंगीठी, मचा हंगामा तो किसान नेताओं ने शुरु की नारेबाजी, राकेश टिकैत के बेटे भी थे ट्रेन में सवार

किसान रैली में भाग लेने के लिए संगम एक्सप्रेस से जा रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा ठंड लगने पर एसी कोच में ही अगींठी जला लिया गया.

कोच में जलती अंगीठी

संगम एक्सप्रेस के AC कोच में उस समय हंगामा मच गया जब कोच में सवार लोगों ने देखा कि कुछ लोग ठंड से बचने के लिए अंगीठी जला बैठे हैं. वहीं किसी ने इसकी सूचना रेल मंत्रालय को दी तो वहां के अधिकारी भी हैरान रह गए. तुरंत आनन फानन में कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर डिप्टी सीटीएम पुलिस बल लेकर पहुंचे और कोच में छापा  मारा. हालांकि आग तापने वाला शख्स उनकी पकड़ में नहीं आया. वहीं बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के लोग एसी कोच में आग जलाकर ताप रहे थे तभी किसी ने इसका विडियो बना लिया. मामले के संज्ञान में आते ही रेलवे के अधिकारी भी हरकत में आ गए.

रैली में भाग लेने जा रहे थे किसान यूनियन के कार्यकर्ता

बताया जा रहा है कि किसान रैली में भाग लेने संगम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा ठंड लगने पर एसी कोच में ही अगींठी जला लिया गया. वहीं सूचना मिलने पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके राय, एसीएम संतोष त्रिपाठी, आरपीएफ इन्स्पेक्टर बीपी सिंह और जीआरपी इन्स्पेक्टर योगेन्द्र सिंह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ प्रयागराज में प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें: Prayagraj: ट्रेन के जनरल कोच में दो महिलाएं कर रही थीं पांच बच्‍चों के साथ सफर…RPF ने की पूछताछ तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

राकेश टिकैत के बेटे भी ट्रेन में

ट्रेन में चेकिंग के दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राकेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत इन किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ थे. उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य के अलावा लगभग पांच सौ कार्यकर्ता भी ट्रेन में सवार थे. मामले में गौरव टिकैत से भी पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया. वहीं हंगामा बढ़ता देख ट्रेन को रवाना कर दिया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital