देश

VIDEO: “जहां मिलेंगे बाबू- शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” Valentine’s Day से पहले शिवसेना ने लाठी-डंडों को पिलाया तेल, दी चेतावनी

Valentine’s Day Shiv Sena Sarning: 14 फरवरी के दिन (मंगलवार) को प्रेमी-प्रेमिका वैलेंटाइन डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं. पार्क, रेस्टोरेंट या अपनी पसंदीदा जगहों पर एक साथ समय बिताने की सोच रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में शिवसेना ने इसका विरोध करने की तैयारी कर ली है. यहां तक कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी लाठियों को तेल पिलाना शुरू कर दिया है.

शिवसेना की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि “जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना”. प्रदेश में शिवसेनिकों ने लट्ठ पूजन करते हुए लाठी को तेल पिलाया. इस दौरान भारी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता मौजूद रहें. उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पर यदि प्रेमी जोड़े कहीं भी अश्लीलता करते पकड़े गए तो उन पर लट्ठ बजेगा.

‘लाठी-डंडों को सरसों का तेल पिलाकर की तैयारी’

वैलेंटाइन्स डे के दिन प्रेम-प्रेमिकाओं को शिवसेना की तरफ से सख्त संदेश दिया गया है कि जहां अश्लीलता पकड़े गए वहां उनकी कुटाई की जाएगी. शिवसेना की तरफ से इसका विरोध करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार के दिन शिवसैनिकों ने सिध्द पहलवान बब्बा मंदिर पर वैदिक मंत्र उच्चारण विधि से पुजारी संघ अध्यक्ष से डंडों का पूजन करवाया गया. इसके साथ ही लाठी-डंडों को सरसों का तेल पिलाकर वैलेंटाइन डे का विरोध करने की तैयारी की है. शिवसेना की तरफ से नारे भी लगाए गए कि “जहां मिलेंगे बिट्टू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना”.

‘वैलेंटाइन डे विदेशी पर्व है’

पार्क, रेस्टोरेंट जैसी कई जगहों पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. हर जगह नजर रखी जा रही है जहां प्रेमी-प्रेमिका मिले वहां उन्हें दंडित किया जाएगा. शिवसेना उप राज्य प्रमुख ने कहा कि “वैलेंटाइन डे को विकृत मानसिकता का प्रतीक बताते हुये कहा कि वैलेंटाइन डे विदेशी पर्व है. जिसकी हमारे देश में कोई आवश्यकता नहीं है. इस दिन जहां भी अश्लीलता फैलाते हुए कोई पाया जाएगा तो वे डंडे से दंडित किया जाएगा”.

यहां भी पढ़ें-   UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मंत्री एके शर्मा के ऊर्जा और नगर विकास विभाग ने किया कमाल

‘सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस’

दूसरी तरफ वैलेंटाइन डे को लेकर पुलिस ने भी तैयारी कर ली है. एडिशन एसपी व्रिकम सिंह कुशवाहा (Vikram Singh kushwah) ने बताया कि वैलेंटाइन डे को लेकर कई हिंदू संगठनों ने चेतावनी जारी की है. जहां वेलेंटाइन डे के नाम पर उपद्रव या अश्लीलता की स्थिति बन सकती है. वहां पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

13 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

44 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

60 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

1 hour ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

1 hour ago