देश

“मदनी का दिमाग खराब हो गया है और उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है”, अल्लाह और ओम को एक बताने पर भड़कीं बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान

UP News: जमीयत उलेमा ए हिंद (Jamiat Ulema e Hind) के 34वें अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने अल्लाह और ओम को एक ही बताया था. उनकी इस टिप्पणी के बाद से तमाम धर्मगुरु नाराज हैं. अरशद मदनी के इस बयान की वजह से बीते दिन कल (रविवार) को मंच पर बवाल भी हो गया था. अब इस मामले पर बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान (Ruby Asif Khan) ने उनको नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि वह अपने इस तरह के बयानों से बाज आएं. जब इंसान जन्म लेता है तब वह सनातन धर्म में होता है, नीचे आकर ही वह मुस्लिम, सिख या ईसाई बनता है.

रूबी आसिफ खान ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए मदनी द्वारा अल्लाह और ओम को एक ही बताने पर कहा कि “मौलाना मदनी का दिमाग खराब हो गया है और उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए वह इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह मौलाना मदनी से मौलाना पत्नी बन गए हैं. उनको यह नहीं दिखाई देता कि क्या बोलना है क्या नहीं बोलना. सनातन धर्म एक धर्म था पहले, जिसमें सभी लोग हिंदू थे, कोई मुसलमान नहीं था”

‘परिवार वालों से पूछें- मुसलमान पैदा हुए थे या हिंदू’

बीजेपी नेता ने कहा कि मैं मदनी को नसीहत देना चाहूंगी कि “वह अपने परिवार वालों से जाकर पूछें कि मुसलमान पैदा हुए थे या हिंदू. नीचे आकर मुसलमान बनाया गया है. वह भी एक हिंदू पैदा हुए थे. सनातन धर्म ही एक धर्म था यह उनको मान लेना चाहिए. इस तरह के बयान ना दें जिससे किसी को भी ठेस पहुंचे. सभी मुस्लिम, सिख, ईसाई नीचे ही आकर बने हैं. सनातन धर्म ही एक धर्म था, उनको इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए.

यह भी पढ़ें-   VIDEO: “जहां मिलेगें बाबू- शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” Valentines- Day से पहले शिवसेना ने लाठी-डंडों को पिलाया तेल, दी चेतावनी

जैन गुरु आचार्य लोकेश मुनि ने लगाई थी लताड़

बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के दौरान जमकर बवाल हो गया था जब अरशद मदनी ने अल्लाह और ओम को एक ही बताया दिया था. जिस पर जैन गुरु आचार्य लोकेश मुनि ने आपत्ति जताते हुए मदनी के विवादित बयान पर जमकर लताड़ लगाई थी जिसके बाद कई धर्म गुरुओं ने मंच छोड़ दिया. अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) ने मोहन भागवत के बयान की आलोचना करते हुए थे कहा था “उनका अल्लाह और ओम एक हैं”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

52 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

52 minutes ago