Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिग्विजय सिंह जहां भी जाते हैं, वहां कट जाते हैं कांग्रेस के वोट- MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी

MP: अपने इस दावे के संबंध में उनका यह भी कहना था कि खुद दिग्विजय सिंह भी इस बात को स्वीकार चुके हैं.

Narottam mishra And digvijay singh

नरोत्तम मिश्रा और दिग्विजय सिंह

MP: मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच राज्य में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए बयानबाजी का दौर चालू हो चुका है. इस बार भी राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को लेक एक बड़ा दावा किया है. मिश्रा ने अपने दावे में कहा है कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वोट काट देते हैं.

जहां भी दिग्विजय सिंह गए वहां के वोट कट गए

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हाल ही में मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि दिग्विजय सिंह जहां का भी दौरा करते हैं, वहां पर कांग्रेस के वोट कट जाते हैं. दरअसल मीडिया ने उनसे सवाल किया था कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आजकल विंध्य में डेरा डाले हुए हैं. इस सवाल पर मुस्कुराते हुए उन्होंने यह जवाब दिया. अपने इस दावे के संबंध में उनका यह भी कहना था कि खुद दिग्विजय सिंह भी इस बात को स्वीकार चुके हैं.

नरोत्तम मिश्रा की खामोशी पर उठाए थे सवाल

बीते दिनों दिग्विजय सिंह ने एक मुद्दे पर नरोत्तम मिश्रा की खामोशी को लेकर सवाल उठाए थे. नरोत्तम मिश्रा पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, ‘पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण के बिकिनी पहने जाने पर नरोत्तम मिश्रा ने ऐतराज किया था. वहीं अब बजरंग बली के सामने आधी नग्न अवस्था में प्रदर्शन पर वह चुप क्यों हैं?’ नरोत्तम मिश्रा हिंदुत्व और भगवा पर अपनी मुखरता को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस कारण कांग्रेस ने उनकी चुप्पी पर कई सवाल उठाए हैं. कांग्रेस का कहना था कि भाजपा धर्म का व्यवसाय करती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार मे घूम रहा है ‘सीरियल किसर’, अनजान लड़कियों और महिलाओं को Kiss कर हो जाता है फरार

जेल में बंद कैदियों को लेकर की यह बड़ी घोषणा

नरोत्तम मिश्रा जेल में बंद अकुशल बंदियों के 72 रुपये के पारिश्रमिक को बढ़ाते हुए 92 रुपये कर दिया है. वहीं कुशल बंदियों को प्रतिदिन दिये जाने वाले पारिश्रमिक को 120 से बढ़ाकर अब 154 रुपये कर दिया है. इस घोषणा से मध्य प्रदेश की जेलों में बंद 21000 कैदियों को लाभ मिलने वाला है. लंबे समय बाद इसकी बढ़ोतरी की गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital