Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कौन हैं BJP के नए ‘बाहुबली’ कटिपल्ली, जिन्होंने मौजूदा CM केसीआर और ‘भावी सीएम’ दोनों को हराया?

नार्थ तेलंगाना में आने वाली कामारेड्डी सीट मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और फिर रेवंत रेड्डी के उतरने के बाद से चर्चा में आ गई थी.

बीजेपी नेता कटिपल्ली

बीजेपी नेता कटिपल्ली

Telangana Election Results: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केसीआर की पार्टी बीआरएस को पटखनी देते हुए कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन हाई वोल्टेज चुनाव के बीच बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी तेलंगाना के नए बाहुबली बने हैं. उन्होंने केसीआर और भावी सीएम रेवंत रेड्डी को हरा दिया है.

बाहुबली बनकर उभरे बीजेपी नेता कटिपल्ली

बता दें कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बन रही है. इस बार के चुनाव में रेवंत रेड्डी कांग्रेस के हीरो बनकर उभरे तो बीजेपी के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी नए बाहुबली बनकर उभरे हैं. दरअसल, वेंकट रमण ने तेंलगाना के मौजूदा सीएम के चंद्रशेखर राव और भावी सीएम के तौर पर देखे जा रहे रेवंत रेड्डी दोनों को हरा दिया है. कटिपल्ली की जीत के बाद कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी फोटो पोस्ट की है. उन्होंने लिखा, ” इस ग्रेटमैन की जीत की चर्चा होनी चाहिए. बीजेपी के कटिपल्ली ने तेलंगाना के मौजूदा सीएम और भावी सीएम दोनों को हरा दिया. बता दें कि यह एक बड़ी जीत है जिसकी चर्चा नहीं नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: तेलंगाना के DGP को चुनाव आयोग ने किया सस्‍पेंड, नतीजों के बीच इसलिए हुई कार्रवाई

कटिपल्ली ने रोक दी केसीआर की ‘कार’

गौरतलब है कि नार्थ तेलंगाना में आने वाली कामारेड्डी सीट मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और फिर रेवंत रेड्डी के उतरने के बाद से चर्चा में आ गई थी. लोगों को उम्मीद थी कि यहां से केसीआर आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे. हालांकि, बीजेपी की ओर से कटिपल्ली ने उनकी कार को रोक दी. सबसे हैरत की बात तो ये है कि कटिपल्ली ने मौजूदा सीएम केसीआर के साथ साथ भावी सीएम रेवंत रेड्डी को भी हरा दिया है.  उन्होंने तीन हजार से अधिक मतों से मौजूदा सीएम केसीआर को हराया तो वहीं रेवंत रेड्‌डी इस सीट पर तीसरे नंबर पर रहे. 2018 के चुनावों में इस सीट से वीआरएस के उम्मीदवार गम्पा गोवर्धन जीते थे। इससे पहले 2014 के चुनावों में भी यहां से कांग्रेस जीती थी, लेकिन 2023 में इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital