देश

UP: “1 लाख क्यों, 10 करोड़ क्यों नहीं”? योगी सरकार के नवरात्री पर फंड देने के फैसले पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

Ramnavami 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने चैत्र नवरात्र को लेकर कई बड़े ऐलान किये हैं. उन्होंने नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) और रामनवमी (Ramnavami) के अवसर पर दुर्गा सप्तशती और अखंड रामायण के पाठ कराने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे. सीएम के इन निर्देश पर सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले का स्वागत तो किया लेकिन इसके साथ तंज कसते हुए फ्री सिलेंडर देने की याद दिलाई और अन्य मांगें भी की.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार से सवाल पूछा कि सिर्फ इतने कम रुपए क्यों ? इसके अलावा ने उन्होंने गरीबों को फ्री सिलेंडर देकर रामनवमी की शुरूआत करने की मांग की है.

’10-10 करोड़ रुपये देने चाहिए’

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए योगी सरकार से सवाल किया और लिखा “रामनवमी मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों को 1 लाख रुपये दिये जाने के प्रस्ताव का स्वागत है पर इतनी कम रकम से होगा क्या, कम से कम 10 करोड़ देने चाहिए. जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके. बीजेपी सरकार त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर दे और इसकी शुरूआत इसी रामनवमी से हो.”

यह भी पढ़ें-    रेल की पटरी पर सिक्का रखकर रोक देते थे ट्रेन, फिर होता था शराब तस्करी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

22 मार्च से शुरू हो रहे हैं नवरात्रे

बता दें कि नवरात्र की शुरूआत 22 मार्च से होगी. इसके लिए सीएम योगी ने तमाम तरह के आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं. यह सभी कार्यक्रम सरकारी स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. इसको लेकर शासन स्तर पर प्रत्येक जिले के जिलाधिकारियों को 21 मार्च तक तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं. क्योंकि इस बार नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो रहे हैं.

नवरात्र भर प्रत्येक जिले में दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा और रामनवमी के दिन अखंड रामायण का पाठ कराया जाएगा. यानी यूपी के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में दुर्गा सप्तशती पाठ देवी गायक, देवी जागरण, झांकियां अखंड रामायण का पाठ का आयोजन होगा. जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर देवी आयोजन समितियां गठित की जाएगी. योगी सरकार सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर जिले को एक-एक लाख रुपये मुहैया कराएगी. इसके लिए प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को देवी मंदिर और शक्ति पीठों में कलाकार चयन और समितियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago