खेल

Brett Lee ने गेंदबाजी रन-अप में सुधार करने का दिया सुझाव, शेयर की खास बात

Brett Lee- Jasprit Bumrah: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) मास्टर्स में विश्व जायंट्स फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी गेंदबाजी में बेहतर करने के लिए रनअप में कुछ बदलाव करने होंगे. बुमराह ने हाल ही में न्यूजीलैंड में पीठ की सर्जरी कराई थी और अब इस साल अक्टूबर-नवंबर में घर पर खेले जाने वाले पुरुष वनडे विश्व कप के लिए फिट होने की दौड़ में हैं. उनके मार्च के अंत तक न्यूजीलैंड में रहने की उम्मीद है और वह अगस्त से ही गेंदबाजी शुरू कर सकते हैं.

ली ने कहा, बुमराह का रिकॉर्ड शानदार है. दुर्भाग्य से उनके लिए पिछले कुछ समय से यह समस्या है. मैं केवल यही सलाह दूंगा कि उनका रन-अप इतना छोटा है, उन्हें उस गति और शक्ति का पता लगाना होगा. मुझे लगता है कि उन्हें अपने रन-अप का विस्तार करना चाहिए, ताकि उस दबाव को उसकी पीठ से हटाया जा सके.

ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, IPL से हुए आउट तो कौन होगा KKR का कप्तान

ब्रेट ली ने बुमराह को दिया ये सुझाव

आस्ट्रेलियाई ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) मास्टर्स में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि 46 साल की उम्र में कोई भी विकेट लेना खास होता है. ली ने अपने शुरूआती मैच में भारत महाराजा पर विश्व दिग्गजों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, तीन ओवरों में केवल 17 रन देकर और मैच के अंतिम ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी का महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर शानदार गेंदबाजी की.

ली ने आगे कहा, 46 साल की उम्र में आपको जो भी विकेट मिलता है वह हमेशा खास होता है. मैंने इस मेगा टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत की है. मैंने नेट्स में कुछ प्रशिक्षण और गेंदबाजी की है. मैं खेलने के लिए तैयार हूं और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. एलएलसी एक अद्भुत टूर्नामेंट है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

54 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago