होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमृतपाल ने अमित शाह को दी धमकी (फोटो ट्विटर)
Amritpal Threats Amit Shah: देश के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को जान से मारने की धमकी मिली है. खालिस्तानी नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने यह धमकी दी है. उसने धमकी देते हुए कहा कि “जो इंदिरा के साथ हुआ वही आपके साथ भी कर सकते हैं.” दरअसल पंजाब फिल्मों के मशहूर एक्टर और एक्टिविस्ट संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू (Deep Sidhu) की बरसी के दिन अमृतपाल सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए यह भड़काऊ बयान दिया है.
उसने आगे कहा कि “पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है, जिसने जो करना है कर ले…हम अपना हक मांगते हैं, हमने इस धरती पर राज किया है. हम इस धरती के हकदार हैं. इस धरती के दावेदार केवल हम हैं. इस धरती पर राज का दावा हमारा है. कोई हमें इससे पीछे नहीं हटा सकता है. चाहे अमित शाह हो चाहे मोदी हो चाहे भगवंत मान हो. दुनिया भर की फौज आ कर भी कहे वो दावा नहीं छोड़ेंगे”.
अमृतपाल के कहा कि संत भिंडरावाले के मार्ग पर चलते हुए दीप सिद्धु ने हिंदुस्तानी हुकूमत से टक्कर ली थी. हमने आज उन्हीं शहीदों की याद में यहां एक शहीद स्मारक गेट का उद्घाटन किया है. उसने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां आयोजित ‘अमृत संचार समागम’ को रोकने के लिए सरकारों ने बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके. पहले की सरकार ने भी हमारे समागम को रोकने की कोशिश की थी.
यह भी पढ़ें- बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!
खालिस्तानी समर्थक ने कहा कि “सरकार मेरे खिलाफ झूठी अफवाह फैला रही है कि वो मुझे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. सबको पता है कि मैं कहां हूं. जिसको जो कुछ भी करना है कर लें लेकिन मासूमों को न सताएं. एक बच्चे को रिमांड पर लिए जाने पर उसने कहा कि उस मासूम की क्या गलती थी जो उसे रिमांड पर लिया गया? अब हर बच्चा खालिस्तान की बात कर रहा है, जिसे जो करना है कर ले लेकिन हमारा हक हमें लौटा दे”.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…