देश

क्या चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा I.N.D.I.A. गठबंधन? विपक्षी दलों की एकजुटता में रोड़ा बन सकती हैं ये चीजें

India alliance political parties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली N.D.A. सरकार के खिलाफ बने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन से जुड़ी खबरें आए रोज आ रही हैं. सियासत के जानकार इस बात पर विचार—विमर्श कर रहे हैं कि क्या I.N.D.I.A. गठबंधन शामिल दल एकमत होकर सीटों का बंटवारा कर सकते हैं? और क्या वे भाजपा को हरा सकते हैं? हालांकि, विपक्ष के बड़े नेताओं की अति महत्वाकांक्षा I.N.D.I.A. गठबंधन के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा रही है.

हाल में ही आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने कांग्रेस के एक विधायक को 8 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है. इससे ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने खुन्नस में गिरफ्तारी की. कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने बुधवार रात सोशल मीडिया में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी की अंगूठी से जुड़ी एक पोस्ट डाल कर कुछ सवाल किए थे. खैरा ने राघव चड्ढा से पूछा था कि आय से 10 गुना अधिक कीमत वाली अंगूठी उन्होंने कैसे दिया ? उसके कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में ठनी रार

आम आदमी पार्टी के इस कदम का असर I.N.D.I.A. गठबंधन पर पड़ना तय है. आपको मालूम होगा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेज चुकी है. संगत सिंह गिलजियां, मनप्रीत सिंह बादल, भरत इंदर चहल के लिए भी तैयारियां चल रही हैं. विधायक सतकार कौर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा एक दर्जन विधायकों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की राज्य सरकार जांच भी करा रही है.

सपा और जदयू के नेताओं के बयान भी बढ़ा रहे चिंता

कांग्रेसियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा लिए जा रहे एक्‍शन से कांग्रेस के कई नेता खफा हैं. इसलिए, पंजाब में कांग्रेस नेता कई बार आलाकमान से आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन से चेता चुके हैं. कुछ कांग्रेसी ये मानते हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की हरकतें शुरू से ही ऐसी रही हैं, जो I.N.D.I.A. गठबंधन की एकजुटता के लिए खलनायक बन सकती है. पंजाब में कांग्रेस विधायक की किसी मामले में 8 साल बाद गिरफ्तारी का मतलब कांग्रेसी इसी बात से लगा रहे हैं. वहीं, बिहार में मुख्‍यम‍ंत्री नीतीश कुमार को हर रोज सफाई देनी पड़ रही है. यूपी के मुख्‍य विपक्षी दल सपा के भी कई नेता पीएम पद के लिए अखिलेश यादव की दावेदारी जता चुके हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

12 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago