Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शीतकालीन चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

Winter Char Dham Yatra: शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए है.

Director General of Police held review meeting regarding winter Chardham Yatra

शीतकालीन चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखण्ड में शीतकालीन चारधाम यात्रा और नववर्ष-2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री वी. मुरूगेशन ने आईजी गढ़वाल, डीआईजी कुमाऊँ रेंज और समस्त जनपद प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

प्रमुख निर्देश:

1. यातायात व्यवस्था

– क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को होटल और रिजॉर्ट स्वामियों से बैठक कर श्रद्धालुओं की संभावित संख्या का अनुमान लगाने और यातायात डायवर्जन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है.
– ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, नैनीताल जैसे प्रमुख स्थानों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

2. सुरक्षा बलों की तैनाती

– प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों आदि को सेक्टर और जोन में विभाजित कर सुरक्षा बढ़ाई गई है.
– पीएसी की 25 कंपनियां, एसडीआरएफ की 32 टीमें और फायर सर्विस के विशेष दस्ते तैनात किए गए हैं.

3. सोशल मीडिया और हेल्पलाइन

– सोशल मीडिया के माध्यम से यातायात प्लान, पार्किंग स्थान, हेल्पलाइन नंबर और मौसम की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
– फील्ड में अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.

4. मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग

– पुलिस मुख्यालय प्रत्येक दो घंटे में जनपदों से Situation Report ले रहा है.

5. विशेष सुविधाएं

– पर्यटन पुलिस बूथ सक्रिय कर दिए गए हैं.
– बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में जेसीबी और वैकल्पिक व्यवस्था तैयार है.

6. कानून का पालन सुनिश्चित

– ड्रंकन-ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी.
– नववर्ष के जश्न में हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

7. महिला, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा

– इन संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

उत्तराखण्ड पुलिस सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का भरोसा दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital