होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ग्वालियर में महिला डॉक्टर का शव हॉस्टल में मिला.
रिपोर्ट: मनोज चौबे
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) में एक महिला डॉक्टर का शव मिला है. उनकी पहचान डॉ. रेखा रघुवंशी के रूप में हुई है, जो कि न्यूरोलाजी से डीएम कर रही थीं और गुना जिले की रहने वाली थीं.
उनकी मौत की वजह आत्महत्या मानी जा रही है. संवाददाता ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की है, लेकिन अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. यह घटना कंपू थाना क्षेत्र की है.
GRMC प्रबंधन ने डॉ. रेखा रघुवंशी के परिजनों को सूचना दी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से डॉ. रेखा रघुवंशी के परिजन शोकाकुल हैं.
बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…