Bharat Express DD Free Dish

Gwalior Dr. Rekha Raghuvanshi: GRMC के जमुना गर्ल्स हॉस्टल में मृत मिलीं ये महिला डॉक्टर, जांच में जुटी पुलिस

Gwalior News: ग्वालियर में डॉ. रेखा रघुवंशी की लाश मिली है, वे GRMC की छात्रा थीं. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को गले लगाया.

ग्वालियर में डॉ. रेखा रघुवंशी

ग्वालियर में महिला डॉक्टर का शव हॉस्‍टल में मिला.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट: मनोज चौबे


Madhya Pradesh News: मध्‍य प्रदेश में ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) में एक महिला डॉक्टर का शव मिला है. उनकी पहचान डॉ. रेखा रघुवंशी के रूप में हुई है, जो कि न्यूरोलाजी से डीएम कर रही थीं और गुना जिले की रहने वाली थीं.

उनकी मौत की वजह आत्महत्या मानी जा रही है. संवाददाता ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्‍थल पर जांच-पड़ताल की है, लेकिन अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. यह घटना कंपू थाना क्षेत्र की है.

गुना जिले में शोक में डूबे परिजन

GRMC प्रबंधन ने डॉ. रेखा रघुवंशी के परिजनों को सूचना दी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना से डॉ. रेखा रघुवंशी के परिजन शोकाकुल हैं.

gwalior dr suicide news
कंपू थाना प्रभारी रुद्र पाठक ने कहा कि वे डॉक्टर की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं.

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read