Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल संसद में पास नहीं हो पाया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गरम हो गया. सत्ता पक्ष विपक्ष को महिला विरोधी बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे सरकार की चाल करार दे रहा है.
प्रियंका गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह लोकतंत्र और संविधान की जीत है. प्रियंका ने साफ किया कि यह महिला आरक्षण का मुद्दा नहीं बल्कि परिसीमन से जुड़ा मामला था.
कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है।
मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया।
ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है- जो सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद… pic.twitter.com/HtfKtA5iuA
— Congress (@INCIndia) April 18, 2026
सरकार पर साजिश का आरोप
प्रियंका ने कहा कि सरकार जानती थी कि बिल पास नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी योजना थी. अगर बिल पास हो जाता तो सरकार महिलाओं के लिए मसीहा बन जाती और अगर नहीं होता तो विपक्ष को महिला विरोधी करार देती.
लोकतंत्र की जीत का दावा
प्रियंका ने कहा कि कल लोकतंत्र की बड़ी जीत हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की कोशिश की थी, जिसे विपक्ष ने रोक दिया. उन्होंने इसे संविधान और विपक्ष की एकता की जीत बताया.
सत्ता के लिए महिलाओं का इस्तेमाल
प्रियंका ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में कहा कि अगर विपक्ष सहमत नहीं होगा तो चुनाव नहीं जीत पाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता पाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया.
बीजेपी की मंशा पर सवाल
कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार चाहती थी कि महिला आरक्षण के नाम पर विपक्ष बिल पारित कर दे ताकि उन्हें परिसीमन करने की पूरी आजादी मिल जाए. उन्होंने कहा कि सरकार जातिगत जनगणना से बचना चाहती थी.
महिलाओं का मसीहा बनने की कोशिश
प्रियंका ने कहा कि बीजेपी महिलाओं का मसीहा बनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं ने उन्नाव, हाथरस, मणिपुर और महिला खिलाड़ियों के मामले देखे हैं. सरकार ने कभी उनकी सुध नहीं ली.
परिसीमन का मुद्दा
प्रियंका ने कहा कि यह महिला आरक्षण का मुद्दा नहीं बल्कि परिसीमन का मामला था. उन्होंने कहा कि सरकार सीटें बढ़ाकर छोटे और दक्षिणी राज्यों की ताकत कम करना चाहती थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस साजिश को नाकाम किया.
ये भी पढ़ें-अमरावती कांड: आरोपी अयान ने आठ लड़कियों को चतुराई से फंसाया, ‘लव गुरु’ की तलाश में SIT
महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश
प्रियंका ने कहा कि महिलाएं बेवकूफ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया और पीआर के जरिए महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि देश बदल गया है और जनता अब पहले जैसी नहीं रही.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



