Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Women Reservation Bill 2026

संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल दोबारा लाए जाने की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसका समर्थन किया है. उन्होंने सभी दलों से अपील की है कि वे महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाने के लिए इस बिल को पास कराने में मदद करें.

महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में गिरने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस सत्र में महिला सशक्तिकरण और विपक्ष के रुख पर चर्चा होगी. बीजेपी ने विपक्ष को महिला विरोधी बताया है, जबकि विपक्ष इसे चुनावी स्टंट करार दे रहा है.

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल संसद में पास न होने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह महिला आरक्षण का मुद्दा नहीं बल्कि परिसीमन से जुड़ा मामला था.

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कब तक परिसीमन और जनगणना के नाम पर महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा जाएगा.

महिला आरक्षण बिल (131वां संशोधन) गिरने के बाद भाजपा ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. लखनऊ में सपा-कांग्रेस के झंडे जलाए गए. अमित शाह ने विपक्ष को 'महिला विरोधी' बताया है.

संसद में पेश नया UT संशोधन बिल महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करता है. दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी में सीटों का नया गणित तय करेगा परिसीमन...

Special Parliament Session: संसद के विशेष सत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के संभावित विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने विपक्ष के दावों पर जवाब देते हुए 850 सीटों का गणित समझाया और कहा कि इससे राज्यों का प्रतिनिधित्व घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा.