देश

World Cup Final: ‘India’ को लेकर BJP और Congress हुई एक! लोग बोले- सौतन बनी सहेली, जानें कैसे?

World Cup Final Match 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडिय में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस बीच सभी फैंस टीम के लिए जीत की दुआएं कर रहे हैं. फैंस के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़े लोग, सेलेब्स और बड़े बुजुर्ग टीम इंडिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस भी फाइनल मुकाबले में भारत को जीतते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर अलग-अलग पोस्ट कर रहे हैं.

इस बीच सोशल मीडिया पर बीजेपी ने टीम इंडिया की जीत के लिए एक पोस्ट किया, जिस पर कांग्रेस ने गजब का जवाब देते हुए सुर्खियां बटोर ली हैं. लोगों को कहना है कि टीम इंडिया को लेकर पहली बार बीजेपी और कांग्रेस सेम पिच पर हैं. इसके साथ यूजर्स ने अब बीजेपी के ट्वीट और कांग्रेस के रीट्वीट पर मजेदार मीम्स बनाना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 के Final मुकाबले में बड़ी चूक, मैच के दौरान मैदान में घुसा फिलिस्तीन समर्थक

यूजर ने दिए मजेदार रिएक्शन

दरअसल बीजेपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘कम ऑन टीम इंडिया! हमें तुम पर भरोसा है.’ इसे रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा, ‘सच कहा! जीतेगा इंडिया.’ कांग्रेस की इस प्रतिक्रिया के यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा की बीजेपी और कांग्रेस पहली बार सेम पिच पर हैं. वहीं दूसरे ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि सौतन बनी सहली. एक ने लिखा- कांग्रेस टीम इंडिया के बारे में बात कर रही है न की इंडिया गठबंधन के बारे में. वहीं एक यूजर ने रावण और राम की हाथ मिलाते हुए पोस्ट करते हुए लिखा- ये हैं बीजेपी और  कांग्रेस. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि मजा आ गया यह देखकर, कभी अगर यह दोनों गठबंधन कर ले ..तो सोचो क्या हो.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

3 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

3 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

9 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

26 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

29 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

31 minutes ago