Bharat Express DD Free Dish

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बवाल के बीच अमित शाह से मिले सीएम योगी; दिल्ली में बंद कमरे में की 40 मिनट मुलाकात

Yogi Adityanath Meet Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मसलों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है.

Yogi Adityanath Meet Amit Shah

Yogi Adityanath Meet Amit Shah

Yogi Adityanath Meet Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों के बीच यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मसलों पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है.

इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में सीएम योगी के काफिले को गृहमंत्री आवास में जाते दिखाई दे रहा है.

एक्स पर साझा की तस्वीरें

योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की, जिसमें उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया. माना जा रहा है कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर दोनों के बीच यह मुलाकात की गई है. बता दें कि, चढ़ावा चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति बेहद गर्म हो गई है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है.

यूपी चुनाव को लेकर अहम है मुलाकात

सीएम योगी गृह मंत्री अमित शाह के घर जाकर मुलाकात की और देर शाम वापस लखनऊ लौट गए. दोनों नेताओं के इस मुलाकात को राजनीतिक विश्लेषक यूपी चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. विपक्षी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसे में यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है.

नितिन नबीन भी पहुंचे थे यूपी

कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर गए थे. जहां उन्होंने सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम के साथ-साथ संगठन की बैठक ली. जिसमें उन्होंने प्रदेश की सियासी नब्ज टटोली.

ये भी पढ़ें- T-Series के फाउंडर गुलशन कुमार को मुंबई में दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया था, साजिश के पीछे कौन था? अनुराधा पौडवाल ने किया खुलासा

अपने यूपी दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एजेंडे पर टिके रहने की बात कही. उन्होंने राम मंदिर मामले पर विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राम मंदिर विपक्ष के लिए मुद्दा है जबकि उनके लिए आस्था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read