Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Traffic Challan: योगी सरकार ने वाहन मालिकों को द‍िया बड़ा गिफ्ट, पांच साल के चालान निरस्त

11 जनवरी 2017 से 31 दिसम्बर 2021 के बीच जो भी चालान काटे गए है, अब उनका भुगतान उन लोगों को नहीं करना होगा, जिन्होंने अभी तक इनका भुगतान नहीं किया है.

yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

UP Traffic Challan: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने निजी वाहन चालकों को बड़ा गिफ्ट दिया है. अब 2017 से लेकर 2021 तक के काटे गए चालान उनको नहीं भरने पड़ेंगे. यानी यूपी सरकार ने 1 जनवरी, 2017 से 31 दिसंबर, 2021 के बीच काटे गए चालानों को रद्द कर दिया है. इस दौरान काटे गए चालान को जिन वाहन चालकों ने अभी तक नहीं चुकाया है, उनके लिए ये बड़ी राहत की खबर है.

बता दें कि 11 जनवरी 2017 से 31 दिसम्बर 2021 के बीच जो भी चालान काटे गए है, अब उनका भुगतान उन लोगों को नहीं करना होगा, जिनके चालान इस दौरान काटे गए थे. क्योंकि इस दौरान के चालान को योगी सरकार ने रद्द कर दिया है. बताया जा रहा है कि सीएम योगी के इस फैसले के बाद अब लाखों लोगों को इससे काफी फायदा होगा. खबर सामने आ रही है कि जिन वाहनों के अलग-अलग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में चालान काटे गए हैं, या फिर प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में लंबित है, उन सभी वाहन मालिकों को भी अब 11 जनवरी 2017 से लेकर 31 दिसम्बर 2021 तक काटे गए चालान को नहीं भरना होगा.

ये भी पढ़ें- Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर से बिहार तक बढ़ेगा पारा, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें आज के मौसम का हाल

इस सम्बंध में परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि न्यायालय में खत्म किए गए वादों की सूची प्राप्त करके इन चालानों को ई-चालान पोर्टल से भी हटा दिया जाए. बता दें कि शासन स्तर पर भी इस सम्बंध में निर्देश सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों को भेजा गया है. वहीं परिवहन आयुक्त ने ये भी बताया कि, उत्तर प्रदेश अध्यादेश दो जून 2023 के माध्यम से ये व्यवस्था लागू की गई है.

नोएडा के किसानों की मांग की वजह से पूरे प्रदेश को मिला लाभ

बता दें कि नोएडा में किसानों ने इस तरह के वाहन चालानों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर हाल ही में धरना दिया था. इस पर गम्भीरता से विचार करते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश के लाखों लोगों का चालाना माफ कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital