Bharat Express DD Free Dish

थाली में स्वाद नहीं, थूक परोसा जा रहा था! 5 महीने बाद CCTV ने खोल दिया कुक का ‘काला’ राज

YouTuber cook controversy: यूट्यूबर लखनीत ने अपने व्लॉग में दावा किया कि उनके घर के कुक की गलत हरकतों के कारण परिवार की तबीयत बिगड़ गई. CCTV फुटेज में किचन में गंदगी और थूकने की घटना सामने आई, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Lakhneet Vlogs cook controversy

Lakhneet Vlogs cook controversy (AI Image)

YouTuber cook controversy: खाने को लेकर अक्सर हम सफाई पसंद होते हैं. भले ही दूसरे कामों में आलसी जरूर होते हैं, पर खाने के मामले में ज्यादा सतर्कता बरतते हैं. क्योंकि खाना का रिश्ता सीधा हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा होता है. इस बीच एक खबर ने सबको चौंका दिया है. मशहूर यूट्यूबर ने अपने कुक के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए एक गंभीर विषय उठाया है. एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर वाले लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट (Lakhneet Vlogs) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने कुक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

5 महिने से खाने में थूक रहा था कुक

यूट्यूबर ने बताया कि उनके घर का कुक पिछले 5 महीनों से किचन में गलत हरकत कर रहा था. वह खाना बनाते समय और किचन की सिंक में गुटखा खाकर थूक देता था. इस वजह से थूक के छींटे खाने और बर्तनों तक पहुंच रहे थे. नीतू को कुछ समय से पेट की दिक्कत हो रही थी, लेकिन पहले उन्हें इस बात पर शक नहीं हुआ. बाद में जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो कुक को सिंक में थूकते हुए साफ देखा गया. यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया.

पूरा परिवार बीमार हो गया

लखन ने बताया कि वे आमतौर पर अपने हेल्पर से जुड़े विवादों पर वीडियो नहीं बनाते, लेकिन इस बार मामला गंभीर होने की वजह से उन्होंने आवाज उठाई. उनके अनुसार यह सिर्फ उनके परिवार का नहीं, बल्कि दूसरों की सुरक्षा से भी जुड़ा मुद्दा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों के किचन में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं. साथ ही बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहा है.

कुक की लगाई क्लास

फिलहाल नीतू और उनकी पूरी फैमिली कुछ दिनों के लिए अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गई है. नीतू का कहना है जब तक उनका मन ठीक नहीं हो जाता, वो वहां पर नहीं जाएंगी. सोशल मीडिया पर लखनीत का ये व्लॉग वायरल हो रहा है. फैंस भी कुक की घटिया हरकत को देखकर हैरान हो रहे हैं. लखनीत के घर पर हुई इस घटना से सबक लेते हुए यूजर्स ने भी किचन में सीसीटीवी लगाने की बात कही है. फैंस का कहना है शायद इसी वजह से नीतू को पिछले दिनों पेट का इश्यू हुआ है.


ये भी पढ़ें: शादी के दिन गायब हुआ युवक, 18 साल बाद मिला, बिहार की अजब-गजब कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान!


यूजर्स के रिएक्शन

इस घटना के बाद नीतू और उनका परिवार कुछ समय के लिए दूसरे घर में रहने चले गए हैं. नीतू ने कहा कि जब तक वह मानसिक रूप से सहज महसूस नहीं करतीं, वे वापस नहीं जाएंगी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कुक की इस हरकत से हैरान हैं और कई यूजर्स ने अपने घरों में भी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read