~ Rayees Ah Magray
जम्मू कश्मीर में ज़ोजिला पास पर एक भयानक हिमस्खलन (एवलांच) ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. बचाव कार्य अभी जारी है.
बर्फ की बड़ी शिला फिसलकर नीचे गिरी
27 मार्च 2026 को ज़ोजिला दर्रे में अचानक बर्फ का बड़ा हिस्सा पहाड़ से फिसलकर नीचे गिरा. इस हिमस्खलन ने सड़क पर चल रहे वाहनों को पूरी तरह से दबा दिया. इलाके में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक हो गई थीं.

बर्फ में दबे लोगों की बचाने की कोशिशें जारी
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया है. घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. कुछ वाहन आधे से ज्यादा बर्फ में दबे हुए हैं. लोग हाथों से और मशीनों की मदद से बर्फ हटाकर लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.
मौसम विभाग की चेतावनी- यहां से दूर रहें
ज़ोजिला पास हमेशा से खतरनाक माना जाता है. सर्दियों में यहां भारी बर्फबारी होती है. इस बार भी लगातार बर्फ गिरने से सड़क बंद हो गई थी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बिना इस रास्ते पर न निकलें.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक बहुत तेज आवाज आई और फिर बर्फ का पहाड़ टूटकर गिर पड़ा. कई गाड़ियां पूरी तरह बर्फ के नीचे दब गईं.
यह भी पढ़िए: बर्फीला कहर! हिमालय की चोटी पर भीषण हिमस्खलन, 8 पर्वतारोहियों की मौत, मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



