Bharat Express DD Free Dish

CSK vs GT: गायकवाड़ का नाबाद अर्धशतक, चेन्नई ने गुजरात को दिया 159 का टारगेट

CSK vs GT: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती झटकों के बावजूद 158/7 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को 159 रनों का लक्ष्य दिया. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली.

CSK vs GT IPL 2026 score

CSK vs GT: चेपॉक में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने मात्र 37 रन के भीतर ही 4 अहम विकेट गंवा दिए. संजू सैमसन 11 रन, उर्विल 4 रन, सरफराज शून्य और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

हालांकि शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन तक पहुंचने में सफल रही और गुजरात टाइटंस के सामने 159 रनों का टारगेट रखा है.

सीएसके की बैटिंग हाइलाइट्स

सीएसके की पारी की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने की, लेकिन टीम को जल्दी झटके लगे. संजू सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद उर्विल पटेल सिर्फ 4 रन बना सके और कगिसो रबाडा का शिकार बने. सरफराज खान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. डेवाल्ड ब्रेविस भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए.

एक तरफ लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 74 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को संभाले रखा. उनकी इस पारी की मदद से सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए.

GT की शानदार गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह असरदार साबित हुआ. GT के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई की पूरी बैटिंग लाइनअप को हिला दिया. इस पारी में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा. कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अरशद खान ने काफी किफायती ओवर डाले. रबाडा ने 3 विकेट, अरशद ने 2 और सिराज ने 1 विकेट हासिल किया.


ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की इंजरी ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन: क्या दोस्त आयुष म्हात्रे की तरह IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर?


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (CSK vs GT Playing 11)

CSK प्लेइंग इलेवन 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह

गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read