Bharat Express DD Free Dish

CSK vs KKR: चेन्नई ने खड़ा किया बड़ा स्कोर, केकेआर को दिया 193 का टारगेट, क्या कोलकाता करेगी वापसी?

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के मुकाबले में KKR के खिलाफ 192 रन बनाए और 193 रनों का लक्ष्य दिया. अब देखना होगा कि KKR इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं.

CSK vs KKR, Chennai Super Kings 192 score

CSK vs KKR: IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए, जिन्होंने 48 रनों की अच्छी पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की गेंदबाजी ठीक रही, जिसमें कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट हासिल किए.

मैच की शुरुआत में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. उनकी टीम में एक बदलाव किया गया, जहां वरुण चक्रवर्ती को नवदीप सैनी की जगह शामिल किया गया. वहीं CSK ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. अब KKR के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य है, जिसे हासिल करना आसान नहीं होगा.

CSK की बैटिंग हाइलाइट्स

चेन्नई ने शुरुआत तेज की, लेकिन 25 रन के स्कोर पर ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 38 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन कार्तिक त्यागी की तेज गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की. हालांकि अंत में टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी और 192 रन पर ही रुक गई.

चेन्नई की लाल मिट्टी वाली पिच

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी होती है और आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच धीमी और बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जाती है. यहां का औसत स्कोर करीब 165 रन है, हालांकि हाल के वर्षों में कुछ हाई-स्कोरिंग मैच भी देखने को मिले हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा जीत दर्ज की है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (CSK vs KKR head-to-head record)में CSK का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 32 मैचों में चेन्नई ने 20 और केकेआर ने 11 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. मौजूदा सीजन में CSK ने 4 में से 1 मैच जीता है, जबकि KKR 4 में से 3 मुकाबले हार चुकी है और 1 मैच बारिश से प्रभावित रहा.

CSK vs KKR प्लेइंग 11 (CSK vs KKR Playing 11)

सीएसके प्लेइंग 11 (CSK Playing 11): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद

कोलकाता प्लेइंग 11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read