सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
Mumbai Indians
IPL 2023 Final: जहां से शुरू वहीं होगा खत्म..! आईपीएल 2023 के 73 मुकाबलों के बाद उन दो टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा जिन्होंने इस सीजन टूर्नामेंट का ‘शंखनाद’ किया था. आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टक्कर होगी. क्वालिफायर-2 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को मौजूदा चैंपियन टीम ने बड़ी बेरहमी से हराया. या यूं कह लीजिए गुजरात ने मुंबई की शाख को नेस्तनाबूद कर दिया. एमआई फैंस अब भी हैरत में है आखिर उनकी चैंपियन टीम ने इतनी आसानी से हार क्यों मान ली. इस मुकाबले में ना तो मुंबई की गेंदबाजी चली और ना हीं बल्लेबाजी.
ये रहे हार के 3 बड़े कारण
टिम डेविड की एक गलती, मुंबई की डूबी लुटिया
जीटी ने मुंबई को एकतरफा अंदाज में हराते हुए फाइनल में एंट्री मारी. लेकिन क्या ये मैच सिर्फ गुजरात अपने शानदार खेल के दम पर जीती है या मुंबई से कोई बड़ी गलती हुई. जी, हां वैसे तो गुजरात टाइटन्स एक चैंपियन टीम है और उनकी टीम परफॉर्मेंस के दम पर ही वो आज फाइनल में है. मगर क्वालिफायर-2 में मुंबई के एक खिलाड़ी ने उन्हें ये मैच गिफ्ट में दिया. दरअसल, इस जीत के हीरो रहे शुभमन गिल, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा और उनकी इस पारी के दम पर ही जीटी ने 233 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की टिम डेविड ने मात्र 30 रन पर उनका कैच टपकाया था.
ये भी पढ़ें: GT vs MI: गिल का शतक… मोहित शर्मा का ‘पंच’, फानल में गुजरात, मुंबई को 62 रनों से दी पटखनी
रोहित शर्मा का फ्लॉप शो ले डूबा
आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा का फ्लॉप शो कभी खत्म नहीं हुआ. प्लेऑफ में उम्मीद थी की उनका बल्ला चलेगा मगर बड़े मुकाबलों में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब है जो इस मैच में भी कायम रहा. बड़े टोटल का पीछा करने उतरी एमआई को उसके कप्तान से एक तूफानी पारी की उम्मीद थी मगर रोहित शर्मा 7 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
राशिद-मोहित के आगे मुंबई ने किया सरेंडर
ऐसा नहीं है कि टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद एमआई ने मैच में वापसी नहीं की. एक पल आया जब मुंबई ने तेजी से रन बनाए. इसमें सबसे बड़ा रोल रहा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का. मगर अफसोस अन्य बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और तेजी से रन बनाने के चक्कर में ये दोनों बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए. मोहित शर्मा ने मुंबई के 5 विकेट चटकाए जिसमें सूर्या का विकेट सबसे बड़ा था. वहीं राशिद के खाते में दो विकेट आए लेकिन उन्होंने तूफानी पारी खेल रहे तिलक को शांत किया. जो जीटी के लिख खतरा बन सकते थे.
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…