आईपीएल

IPL 2023: हो जाएं तैयार, एलिमिनेटर में फिर आमने-सामने होंगे गंभीर और कोहली! जानें कैसे बनेगा ये संयोग…

RCB vs LSG Highlights, IPL 2023 Eliminator 1st: आईपीएल 2023 में अब तक 68 लीग मैच खेले जा चुके हैं और गुजरात टाइटंस, चेन्नई और लखनऊ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब जंग है नंबर-4 के लिए, जिसके लिए मुंबई और आरसीबी में तगड़ी टक्कर है. जबकि बाकी टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है. इस बीच कई क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल भी आ रहे हैं कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में दोबारा आमने-सामने हो सकते हैं या नहीं. अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर विराट कोहली और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर आमने-सामने होंगे. मगर इसके लिए आरसीबी का गुजरात टाइटन्स से जीतना बेहद जरूरी है.

आपको बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में दो मैच खेले हैं. दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीत लिया. वहीं, लखनऊ प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और आरसीबी अब भी इस रेस में बनी हुई है. ऐसे में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं.

अगर दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रहती हैं तो एक बार फिर इनके बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी और लखनऊ के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में ऑन एंड के अलावा ऑफ फील्ड में भी जबरदस्त जंग देखने को मिली. आइए जानते हैं दोनों के बीच तीसरा मुकाबला कैसे हो सकता है.

ये भी पढ़ें: इस बल्लेबाज ने ठोका IPL 2023 का 1000वां छक्का, इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन

LSG-RCB के बीच होगा पहला एलिमिनेटर मुकाबला

लखनऊ की टीम अपने ने आखिरी लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर 17 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. वहीं, सीएसके ने भी अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 17 अंक के साथ प्लेऑप में जगह पक्की की. क्योंकि लखनऊ का नेट रन रेट सीएसके खराब है. ऐसे में लखनऊ तीसरे और सीएसके दूसरे पायदान पर है. वहीं आरसीबी अगर अपना आखिरी लीग मैच जीतती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे.

वहीं, आरसीबी को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. अगर आरसीबी यहां जीत हासिल करती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. हालांकि अगर मुंबई अपना आखिरी मैच हार जाती है तो यह मुमकिन होगा. लेकिन अगर मुंबई अपने आखिरी मैच में हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो ऐसे में मामला नेट रन रेट में फंस सकता है. मगर वहां भी आरसीबी मुंबई से आगे है. इन सब समीकरण को देखते हुए ऐसा लगता है कि नंबर 3 और नंबर 4 पर रहकर लखनऊ और आरसीबी एलिमिनेटर मैच खेल सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

35 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

46 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago