कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
By Shubhra Rai
Photo- Lucknow Super Giants /(@LucknowIPL) Twitter
Twitter reacts as Mark Wood’s five-wicket haul: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की. काइल मेयर्स ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद मार्क वुड की घातक गेंदबाजी ने दिल्ली को संभलने का मौका नहीं दिया और लखनऊ ने 50 रन से ये मैच अपने नाम किया.
मार्क वुड की घातक गेंदबाजी
दिल्ली को डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की ओपनिंग जोड़ी ने एक अच्छी शुरुआत दी. महज शुरुआती चार ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने 40 रन जोड़ लिए. लेकिन पांचवा ओवर डालने आए मार्क वुड ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. एक ही ओवर में अपने मैजिक शो के बाद भी ये खिलाड़ी नहीं रुका.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: खचाखच भरे स्टेडियम में सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए Dhoni के पैर, ऐसे जीता फैंस का दिल, देखें VIDEO
3 ओवरों में 3 विकेट ले चुके वुड ने पारी के आखिरी ओवर में भी 2 विकेट लिए और IPL 2023 में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने.
मैच हाइलाइट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के नए सीजन में जीत के साथ आगाज किया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने कायेल मेयर्स की 38 गेंदों पर 7 छक्कों से सजी 73 रनों की पारी ने लखनऊ को बूस्टर डोज दिया.
इस पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 143 रन बना पाई. लखनऊ की IPL में दिल्ली पर लगातार तीसरी जीत है. टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 5 विकेट लिए.
काइल मेयर्स की 38 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड द्वारा 5-14 रनों की सनसनीखेज पारी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया. अपने पहले ओवर में मार्क वुड के दो मनोबल तोड़ने वाले झटकों ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (12) और मिशेल मार्श (0) को वापस भेज दिया.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…