देश

Rahul Gandhi: ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी, जानें क्या है कांग्रेस की तैयारी ?

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी पाया गया था और उनको दो साल की सजा सुनायी गई थी. जिसको लेकर राहुल गांधी ऊपरी अदालत में दर्जी दाखिल करने वाले है. वह सोमवार को दोपहर 12:30 बजे सूरत पहुंच कर याचिका दायर कर सकते हैं. जिसके बाद राहुल गांधी वहां से सीधे सूरत सेशन कोर्ट (Surat Session Court) पहुंचकर अर्जी दाखिल करेंगे. सूरत की सीजेएम कोर्ट (CJM Court) ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से दोषी घोषित होने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी और सरकारी बंगला भी उनसे छीन लिया गया था. जिसके बाद से देश में सियासत अपने चरम पर है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस समिति ने पूरी की तैयारियां

जानकारी के मुताबिक, सीजेएम कोर्ट (CJM Court) के फैसले को चुनौती देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सूरत सेशन कोर्ट (Surat Session Court) में अर्जी दाखिल करने के समय राहुल गांधी खुद मौजूद रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस समिति और सूरत शहर कांग्रेस समिति ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी है. कोर्ट के बाहर ही कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का अभिवादन करेंगे और हौसला बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें-  दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को चाकू मार की थी लूटपाट, स्पेशल स्टाफ ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इससे पहले राहुल गांधी 23 मार्च को सूरत पहुंचे थे और फैसला सुनाए जाने के समय कोर्ट में मौजूद रहे थे. राहुल गांधी कोर्ट के फैसले के 11 दिन बाद 3 अप्रैल को अपनी अर्जी लगाएंगे. इस मौके पर राहुल गांधी के वकीलों की टीम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.

क्या था पूरा मामला ?

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम पर टिप्पणी कर दी थी. उन्होंने सवाल पूछते हुए बीजेपी पर हमला बोला था कि सभी मोदी चोर ही क्यों होते हैं. जिसके बाद सियासी भूचाल आ गया था. बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला था और राहुल गांधी के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago