Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बेंगलुरु जीतेगी या गुजरात? IPL 2026 फाइनल पर एरोन फिंच ने कर दी भविष्यवाणी

IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटन्स और आरसीबी आमने-सामने हैं. कौन फाइनल जीतेगा? एरोन फिंच ने भविष्यवाणी कर दी है.

IPL 2026 का फाइनल आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीम अब तक एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं. इस बार जो भी टीम जीतेगी, वह दूसरी बार खिताब अपने नाम करेगी.

एरोन फिंच की भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने ईएसपीएन से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है गुजरात टाइटंस फाइनल जीत सकती है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन अगर गुजरात राशिद खान को जल्दी गेंदबाजी में उतारती है तो मैच उनके पक्ष में जा सकता है.

टॉम मूडी और रायडू का नजरिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी ने फाइनल को लेकर कहा कि RCB थोड़ी आगे है और उनके पास खिताब जीतने का अच्छा मौका है. वहीं अंबाती रायडू ने भी बेंगलुरु को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया.

आमने-सामने का रिकॉर्ड

इस सीजन में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें से दो बार RCB ने जीत दर्ज की है. प्लेऑफ में भी बेंगलुरु ने गुजरात को हराया था. पूरे सीजन में RCB की फॉर्म शानदार रही है, इसलिए उन्हें फेवरेट माना जा रहा है.

RCB की संभावित टीम

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड

गुजरात टाइटंस की संभावित टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें-‘E Sala Cup Namde’ से ‘E Sala Cup Namdu’ तक… 18 साल के दर्द और ट्रोलिंग के बाद आखिरकार ऐसे ‘किंग’ बनी RCB!

फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि इतिहास RCB के साथ जाता है या गुजरात अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital